कोरबा, 25 नवंबर 2026/जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षक भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, प्रथम तल में किया गया। सत्यापन के लिए 82 अभ्यर्थियों को सूचना दी गई थी, जिनमें से 76 उपस्थित हुए।
जिले के 15 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 87 पदों पर भर्ती के लिए 29 सितंबर 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की गई। परीक्षा परिणाम 16 नवंबर को घोषित हुआ था। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 25 नवंबर को दस्तावेज सत्यापन किया गया।
कोरबा में अभ्यर्थियों का पहले पंजीयन किया गया। इसके बाद उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई और आवेदन के समय ऑनलाइन जमा किए गए प्रमाण पत्रों की जांच एवं ऑनलाइन सत्यापन किया गया। कलेक्टर के आदेशानुसार यह कार्य संयुक्त कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज और डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक राठौर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
सत्यापन स्थल पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री तामेश्वर उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक श्री वल्लभ वैष्णव, समग्र शिक्षा के सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री पवनदास मानिकपुरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दस्तावेज सत्यापन के बाद 27 नवंबर 2026 को काउंसलिंग के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापना आदेश जारी किए जाएंगे।