Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार)सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता कई जगह प्रयास और चॉइस सेंटर के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो रहा था समाधान, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने पर मिली त्वरित राहत

अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में इस पहल के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक भी अपनी समस्याएं सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सुखरी के रहने वाले उत्तेश ताम्रकार उत्तेश ताम्रकार ने बताया कि उनकी माता श्रीमती हेमंती ताम्रकार के आधार कार्ड में पता अपडेट कराने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके लिए उन्होंने कई चॉइस सेंटरों में जाकर प्रयास किया। स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से पता अपडेट कराने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते उन्हें बार-बार चॉइस सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे और काफी समय भी व्यर्थ हो रहा था।

लगातार प्रयासों के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होने पर उत्तेश ताम्रकार ने सीएम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित स्तर से उन्हें अम्बिकापुर बुलाया गया, जहां उनकी माता के आधार कार्ड में पता अपडेट करने की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर दी गई। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद महज एक से दो दिनों के भीतर उनकी समस्या का समाधान हो गया।

उत्तेश ताम्रकार ने सीएम हेल्पलाइन की उपयोगिता बताते हुए कहा कि कई ऐसे काम होते हैं, जो सामान्य प्रयासों से नहीं हो पाते और उनके लिए लोगों को काफी दौड़-भाग करनी पड़ती है। ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। इसके माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कराने पर समाधान की दिशा में त्वरित पहल होती है और लोगों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलती है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह पहल काफी लाभकारी है। कई बार जानकारी के अभाव अथवा कार्यालयों के चक्कर लगाने के कारण ग्रामीण अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 उनके लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है।

उत्तेश ताम्रकार ने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने की यह अच्छी पहल है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस व्यवस्था से उनके जैसे ग्रामीण परिवारों को काफी मदद मिल रही है और शासन की जनकल्याणकारी पहल का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है।

 
UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2026/  छत्तीसगढ़ शासन की CG-ACE योजना 2026 के अंतर्गत ‘शिखर (भाग-1)’ योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को नई दिल्ली में UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में कुल 290 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें ST वर्ग के लिए 150, SC के लिए 60 और OBC के लिए 80 सीटें शामिल हैं। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 06 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 01 से 04 दिसंबर तक रहेगी, जबकि प्राक्चयन परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को संभावित है। अभ्यर्थी आवेदन एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट http://hmstribal.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त

    *मंडी समिति द्वारा कार्रवाई, दस्तावेजों में 140 क्विंटल जबकि जांच में मिला 173.80 क्विंटल धान*   रायपुर. 25 नवम्बर 2026. कृषि उपज मंडी समिति कांकेर द्वारा मंडी नियमों के उल्लंघन…

    Read more

    जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे

    रायपुर, 25 नवंबर 2026/ बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले ‘बस्तर ओलंपिक 2026’ (बस्तर ओलंपिक 3.0) के बस्तर जिले के जिला स्तरीय मुकाबलों का बुधवार को…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू