Ro no D15139/23

निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त

*मंडी समिति द्वारा कार्रवाई, दस्तावेजों में 140 क्विंटल जबकि जांच में मिला 173.80 क्विंटल धान*

 

रायपुर. 25 नवम्बर 2026. कृषि उपज मंडी समिति कांकेर द्वारा मंडी नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निर्धारित मात्रा से अधिक धान का परिवहन पाए जाने पर वाहन सहित कुल 173.80 क्विंटल धान जप्त किया गया है। कांकेर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी समिति के अधिकारियों द्वारा थाना कांकेर क्षेत्र में वाहन क्रमांक CG04QS 3971 की जांच के दौरान वाहन में धान का परिवहन पाया गया। वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं अनुमति-पत्र में धान की मात्रा 140 क्विंटल अंकित थी, जबकि भौतिक जांच में वाहन में कुल 173.80 क्विंटल धान पाया गया। इस प्रकार दस्तावेजों में दर्शाई गई मात्रा से 33.80 क्विंटल अधिक धान का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों में खण्डेलवाल ट्रेडर्स, ग्राम विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव से संबंधित जानकारी भी प्राप्त हुई।

 

मामले में कृषि उपज मंडी अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए जप्ती पंचनामा तैयार किया गया तथा धान सहित वाहन को जप्त कर लिया गया। मंडी समिति द्वारा कृषि उपज के परिवहन में निर्धारित मात्रा एवं मंडी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच की जा रही है। समिति ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

    *- जिले में अब तक 9420 किसानों से 36015.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी*   *- आज 1584 किसानों ने किया 6195.28 मीट्रिक टन धान का विक्रय*   *- अवैध…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जन्मदिन पर मां महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना, वृद्धाश्रम और शिशुगृह पहुंचकर बांटी खुशियां

    *बुजुर्गों को बांटे गर्म कपड़े और फल, लिया आशीर्वाद* रायपुर. 25 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने जन्मदिन पर रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर, श्री सिद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू