Ro no D15139/23

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

*- जिले में अब तक 9420 किसानों से 36015.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी*

 

*- आज 1584 किसानों ने किया 6195.28 मीट्रिक टन धान का विक्रय*

 

*- अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई*

 

*- अब तक 34 प्रकरणों में 2997.50 क्विंटल धान जप्त*

 

राजनांदगांव 25 नवम्बर 2026। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य जिले में सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक 9420 किसानों से 36015.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों के लिए 1789 टोकन जारी किए गए थे। जारी टोकन में 7527.25 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत था। इनमें से 1584 किसानों द्वारा 6195.28 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया गया। इस प्रकार आज जारी टोकन के विरूद्ध 88.54 प्रतिशत किसानों ने अपने धान का विक्रय किया। आगामी 26 नवम्बर 2026 को जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों में 7647.38 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए 1710 टोकन जारी किए गए हैं।

 

*अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर लगातार की जा रही कार्रवाई*

 

जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध धान के भण्डारण, परिवहन एवं धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अमले द्वारा सतत निगरानी रखते हुए जांच एवं जप्ती की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिले में अवैध धान के 2 प्रकरण दर्ज कर कुल 205 कट्टा (82 क्विंटल) धान जप्त किया गया। मंडी विभाग राजनांदगांव द्वारा राजनांदगांव स्थित एक पोहा उद्योग से 150 कट्टा (60 क्विंटल) तथा मंडी विभाग डोंगरगढ़ द्वारा डोंगरगढ़ में 55 कट्टा (22 क्विंटल) धान जप्त किया गया। लाइसेंस में निर्धारित सीमा से अधिक धान का भण्डारण करने एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्ती की कार्रवाई की गई। जिले में अब तक अवैध धान के 34 प्रकरण दर्ज कर 2997.50 क्विंटल धान (7090 कट्टा) एवं 4 वाहन जप्त किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया जाएगा किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण

    *- अवैध धान के परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश*   *- फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को अभी से जागरूक एवं प्रोत्साहित करने…

    Read more

    राष्ट्रीय जेंडर अभियान नई चेतना पहल बदलाव का हुआ शुभारंभ

    राजनांदगांव 25 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) अंतर्गत राष्ट्रीय जेंडर अभियान नई चेतना पहल बदलाव के पांचवें संस्करण नई चेतना 5.0 का आयोजन 25 नवम्बर से 23…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू