Ro no D15139/23

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित

*राज्य शासन ने आठ सदस्यीय समिति में प्रतिष्ठित साहित्यकारों, संपादकों एवं विद्वानों को किया नामांकित*

 

*8 से 10 जनवरी 2027 तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव का आयोजन*

 

रायपुर 25 नवंबर 2026// राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के आयोजन के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह साहित्य उत्सव आगामी 8, 9 एवं 10 जनवरी 2027 को पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

 

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सलाहकार समिति में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री कृष्णा दास, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर श्री आलोक सिंह, प्रख्यात साहित्यकार एवं स्तंभकार श्री अनंत विजय, पांचजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर, साहित्य परिषद दिल्ली से श्री मनोज कुमार को नामांकित किया गया है।

 

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 का उद्देश्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाना है। आयोजन को सार्थक, प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करने में सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

  • Related Posts

    अनावश्यक सिजेरियन बन्द हों : डॉ अशोक काले, पुणे ” सामान्य प्राकृतिक प्रसव ” जननी सुरक्षा के लिए आवश्यक सिजेरियन के बाद भी वेज़ाइनल प्रसव संभव

        रायपुर। प्रति वर्ष अनुसार धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा इस वर्ष ” जननी सुरक्षा : प्राकृतिक प्रसव ” विषय पर जागृति मण्डल सभागार में…

    Read more

    26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस

    *अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित*   रायपुर, 25 नवंबर 2026/ भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू