Ro no D15139/23

अनावश्यक सिजेरियन बन्द हों : डॉ अशोक काले, पुणे ” सामान्य प्राकृतिक प्रसव ” जननी सुरक्षा के लिए आवश्यक सिजेरियन के बाद भी वेज़ाइनल प्रसव संभव

 

रायपुर। प्रति वर्ष अनुसार धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा इस वर्ष ” जननी सुरक्षा : प्राकृतिक प्रसव ” विषय पर जागृति मण्डल सभागार में वृहत नागरिक संगोष्ठी सम्पन्न हुई ! मुख्य वक्ता पुणे से आए हुए डॉ अशोक काले ने बताया एक षड्यंत्र के तहत अनावश्यक सिजेरियन ऑपरेशन किए जा रहे हैं ।
पहला एक या दो सिजेरियन होने के बाद भी वेज़ाइनल प्रसव संभव है, लेकिन एक सिजेरियन के बाद महिला को डरा दिया जाता है कि हर बार ऑपरेशन कराना पड़ेगा । इस डर के कारण से महिला अगली बार गर्भधारण और ऑपरेशन से दूर रह जाती है और पहले बच्चे के बाद अगला बच्चा नहीं चाहती । संगोष्ठी में सिजेरियन प्रसव के दुष्प्रभाव एवं प्राकृतिक सामान्य प्रसव के व्यावहारिक, तकनीकी एवं आयुर्वेदिक उपाय विस्तार से बताए गए, जिससे सिजेरियन का डर दूर हुआ ।
मुख्य वक्ता के बाद स्थानीय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नम्रता सिरमौर, डॉ अनामिका सिंह, डॉ मीनाक्षी दुबे एवं आयुर्वेद डॉ पल्लवी क्षीरसागर ने सामान्य प्राकृतिक प्रसव की समस्या और समाधान पर प्रकाश डाला ।
इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू , छत्तीसगढ़ आयुष यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ पी के पात्रा, पूर्व सूचना आयुक्त मोहन पवार, डॉ सुनील दास, डॉ स्मृति देवांगन, डॉ किरण मल्होत्रा, चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ नरेन्द्र मिश्रा, डॉ मीनपाल, डॉ राजेन्द्र अग्रवाल, डॉ के डी मानिकपुरी, डॉ लवकेश चंद्रवंशी, डॉ दिनेश जैन, तेजराम साहू, डॉ सतीश चंद्रवंशी, भारत विकास परिषद के विनोद अग्रवाल, मुरली काबरा, ललित चन्द्राकर, सजन मल्होत्रा, हरेन्द्र पटेल, सतीश राजवाड़े, शरत चंद्रा, मनोज अग्रवाल विवेक गानोदवाले,वीरेन्द्र नामदेव, सौभाग्य दुबे, प्रीतम महानंद, पूजा बुन्देला, संगीता चौबे, पद्मा, नीलम सिंह, तूलिका पाण्डे सहित अनेक प्रबुद्धजन सम्मानित हुए ।
श्री रामजी रजवाड़े, संगठन मंत्री ” सक्षम ” की अध्यक्षता में सम्पन्न संगोष्ठी में परिषद के संगठन मंत्री गिरधारी सागर ने विषय प्रवेश कराया, महासचिव डॉ चन्द्रेश सिन्हा ने संचालन किया एवं प्रांताध्यक्ष डॉ मनोहर लहेजा ने आभार व्यक्त किया । आरम्भ में धन्वंतरि वंदना, दीप प्रज्वलन तथा अन्त में वन्दे मातरम् के साथ समापन हुआ ।

  • Related Posts

    रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित

    *राज्य शासन ने आठ सदस्यीय समिति में प्रतिष्ठित साहित्यकारों, संपादकों एवं विद्वानों को किया नामांकित*   *8 से 10 जनवरी 2027 तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव…

    Read more

    26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस

    *अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित*   रायपुर, 25 नवंबर 2026/ भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू