Ro no D15139/23

Arjun Rampal Birthday: 21 साल की शादी टूटी, फिर 14 साल छोटी गैब्रिएला पर आया दिल, ऐसी रही अर्जुन रामपाल की लव लाइफ

Arjun Rampal Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की जिंदगी में प्यार ने कई बार करवट ली. कभी वह मेहर जेसिया के प्यार में ऐसे डूबे कि महज 24 साल की उम्र में उनसे शादी कर ली और करीब 21 साल तक रिश्ता निभाया. दोनों की दो बेटियां भी हुईं, लेकिन इतना लंबा साथ भी हमेशा के लिए नहीं टिक सका. शादी टूटने के बाद अर्जुन की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी. इस बार उनका दिल खुद से 14 साल छोटी गैब्रिएला डेमेट्रियड्स पर आया. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने शादी से पहले ही दो बच्चों का स्वागत किया और करीब 8 साल के रिश्ते के बाद शादी कर ली. आखिर मेहर से अलग होने के बाद कैसे बदली अर्जुन की जिंदगी और कौन हैं गैब्रिएला, जिनके साथ उन्होंने फिर से बसाया अपना घर? उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी लव लाइफ की पूरी कहानी.

मॉडलिंग के दौरान मिले थे अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया

अर्जुन रामपाल की पहली शादी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी. दोनों की मुलाकात मॉडलिंग की दुनिया में हुई थी. उस समय अर्जुन भी मॉडलिंग में अपनी पहचान बना रहे थे, जबकि मेहर पहले से ही फैशन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थीं. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 1998 में उन्होंने शादी कर ली. उस वक्त अर्जुन की उम्र महज 24 साल थी.

शादी के बाद उनकी जिंदगी में दो बेटियों माहिका और मायरा का जन्म हुआ. बाहर से दोनों की जोड़ी काफी खुशहाल नजर आती थी. लेकिन समय के साथ रिश्ते में दूरियां आने लगीं. करीब 20 साल साथ बिताने के बाद मई 2018 में अर्जुन और मेहर ने एक साझा बयान जारी कर अलग होने का फैसला बताया. इसके बाद नवंबर 2019 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया. इस तरह उनका करीब 21 साल का वैवाहिक रिश्ता खत्म हो गया.

मेहर से अलग होने के दौरान गैब्रिएला के करीब आए अर्जुन

मेहर जेसिया से अलग होने के ऐलान के कुछ समय बाद ही अर्जुन रामपाल की जिंदगी में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की एंट्री हुई. गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं. दोनों की मुलाकात साल 2018 में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे यह मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई.

अर्जुन और गैब्रिएला की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दोनों ने बताया था कि उनकी कोई फिल्मी लव स्टोरी नहीं है. पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. अर्जुन को गैब्रिएला का स्वभाव और परिवार के प्रति उनका लगाव काफी पसंद आया.

तलाक फाइनल होने से पहले ही बने थे पिता

अर्जुन और गैब्रिएला के रिश्ते की खबर तब चर्चा में आई, जब अप्रैल 2019 में अर्जुन ने सोशल मीडिया पर गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की. इसके बाद 20 जुलाई 2019 को दोनों बेटे अरिक के माता-पिता बने.

इस तरह करीब 8 साल के रिश्ते के बाद दोनों पति-पत्नी बन गए. अर्जुन की जिंदगी में पहले मेहर जेसिया के साथ 21 साल का वैवाहिक सफर रहा और फिर गैब्रिएला के साथ प्यार की नई शुरुआत हुई. आज वह अपनी दोनों बेटियों और दो बेटों के साथ परिवार के इस नए दौर का आनंद ले रहे हैं.

  • Related Posts

    Rakhi Sawant Birthday: कभी घर से पैसे चुराकर भागी थीं राखी, आज क्यों कहलाती हैं बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’?

    Rakhi Sawant Birthday Special: बॉलीवुड में कुछ सितारे अपनी फिल्मों से पहचान बनाते हैं, तो कुछ अपने अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. राखी सावंत भी ऐसी…

    Read more

    Zeenat Aman Birthday: दो शादियां टूटीं, मारपीट के आरोप लगे, लिव-इन पर भी मचा बवाल; ऐसी रही जीनत अमान की जिंदगी

    जन्मदिन विशेष: 70 के दशक में जीनत अमान ने बॉलीवुड की हीरोइन की परिभाषा बदल दी थी. कभी उनकी बोल्डनेस पर सवाल उठे, कभी निजी जिंदगी सुर्खियों में रही. दो…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26