Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का भव्य शुभारंभ 27 नवम्बर को उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के मुख्य आतिथ्य एवं मंत्री  रामविचार नेताम की अध्यक्षता में होगा आयोजन

अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2026/  खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल व युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का भव्य शुभारंभ समारोह 27 नवम्बर 2026 को दोपहर 10ः45 बजे से पी.जी. कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में आयोजित किया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर) आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज उपस्थित रहेंगे।

इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा उत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी शामिल होंगे।
समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सरगुजा संभाग के अध्यक्ष श्री रामकिशुन सिंह, छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ अन्त्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छत्तीसगढ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भुनाथ चक्रवर्ती, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री राम लखन पैकरा, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत तथा जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26