Ro no D15139/23

संभागस्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026ः सभी तैयारियां पूरी

27 से 29 नवम्बर तक होगा आयोजन
समापन समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय होंगे शामिल
11 खेल विधाओं में सम्भाग के समस्त जिलों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने अंतिम तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2026/  सरगुजा संभाग के स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर देने तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरगुजा ओलम्पिक 2026 का आयोजन 27 से 29 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस खेल आयोजन में संभाग के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेल भावना, आपसी समन्वय और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा।

आयोजन का शुभारंभ समारोह 27 नवम्बर 2026 को पीजी कॉलेज मैदान में होगा। आयोजन के समापन समारोह में 29 नवम्बर को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने अंतिम तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, तैयारियां पूरी-

सरगुजा ओलम्पिक के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में बुधवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। आयोजन को लेकर जिले में लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। कलेक्टर ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। इसमें मंच व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, भोजन, चिकित्सा सुविधा और आवागमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड, गांधी स्टेडियम, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में किया जाएगा।कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि आयोजन में खिलाड़ियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या सामने आने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए।

11 खेल विधाओं में होगी प्रतियोगिता, विजेता होंगे पुरस्कृत-
सरगुजा ओलंपिक में  कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, एथलिटिक्स समेत 11 खेल विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु व्यायाम शिक्षकों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

दो हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल-
संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 2026 में कुल 2552 खिलाड़ी तथा कोच एवं मैनेजर शामिल होंगे। जिसमें 1176 महिला एवं 1328 पुरूष खिलाड़ी तथा शेष कोच एवं मैनेजर शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 17 वर्ष से कम एवं 17 वर्ष से अधिक वर्ष में होगी। जिलेवार देखा जाए तो प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से कुल 467 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 201 महिला एवं 218 पुरूष हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 105 एवं बालिका 103 तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 113 एवं महिला 98 हैं।

जशपुर जिले से कुल 477 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 242 महिला एवं 235 पुरूष हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 106 एवं बालिका 100 तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 109 एवं महिला 120 हैं।

सूरजपुर जिले से कुल 414 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला 191 एवं पुरूष 223 हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 96 एवं बालिका 82 तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 95 एवं महिला 93 खिलाड़ी शामिल हैं।

इसी प्रकार कोरिया जिले से कुल 378 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला 173 एवं पुरूष 205 हैं। इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 77 एवं बालिका 73 तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 102 एवं महिला 90 हैं।

बलरामपुर जिले से कुल 455 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 218 महिला एवं 237 पुरूष हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 109 एवं बालिका 102 तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 104 एवं महिला 92 हैं।

वहीं एम.सी.बी. जिले से कुल 361 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला 151 एवं पुरूष 210 हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 91 एवं बालिका 72 हैं तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 95 एवं महिला 55 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ कोच एवं मैनेजर भी शामिल रहेंगे।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26