Ro no D15139/23

कलेक्टर ने गम्हरिया धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

किसानों से चर्चा करके धान खरीदी की ली जानकारी
छोटे किसानों से भी प्राथमिकता से धान खरीदी करने के निर्देश
इस वर्ष 3 नए  उपार्जन केंद्र बने, किसानों को मिलेगी सुविधा
समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378  किसानों का हुआ है पंजीयन

जशपुरनगर 26 नवंबर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर विकासखंड के गम्हरिया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और धान बेचने आए किसानों से चर्चा करके धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली।
कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को छोटे किसानों का भी प्राथमिकता से धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टोकन की स्थिति,बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में 2723 किसानों का पंजीकरण किया गया है।
अब तक 5 किसानों ने अपना धान बेचा है। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों से की जा रही है।
किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा  तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से दी जा रही है। किसान धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के 49 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां की गई है। 15 नवंबर 2026 से सभी केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ की गई।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।
53,378 किसानों ने कराया पंजीयन इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के कुल 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 50,904 थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 नए किसानों ने पंजीयन कराया है।
पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12  हेक्टेयर है।
3 नये उपार्जन केन्द्र-किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में 3 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें कुदमुरा, कोरंगामाल , चम्पा शामिल हैं।
नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और उन्हें आवागमन में भी सुविधा होगी।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26