Ro no D15139/23

बाल विवाह रोकना हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ

 

कोरबा 26 नवंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिलेवासियों के नाम संदेश जारी कर बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध होने के साथ बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में गंभीर बाधा है। इससे उनके अधिकारों और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
कलेक्टर ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन का बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएँ आयोजित की जाएँगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
श्री दुदावत ने जिलेवासियों, समाजसेवियों और समाज के सभी वर्गों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने तथा बाल विवाह न करने और इसका दृढ़तापूर्वक विरोध करने की शपथ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय सहभागी बनें और अपने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लें। बच्चों का सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26