Ro no D15139/23

निर्वाचन एवं अंकेक्षण नहीं कराने वाली 11 सहकारी समितियों का पंजीयन निरस्त करने की होगी कार्रवाई संबंधित समितियों के प्रवर्तकों को पक्ष रखने के लिए 15 दिवस का दिया गया समय

 

कोरबा, 26 नवम्बर 2026/सहकारिता विभाग जिला कोरबा अंतर्गत पंजीकृत 11 सहकारी समितियों द्वारा निर्धारित समयावधि के पश्चात निर्वाचन एवं अंकेक्षण नहीं कराए जाने तथा रजिस्ट्रार द्वारा निर्धारित सेवाओं के न्यूनतम स्तर का पालन नहीं किए जाने के कारण उनके पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
सहकारिता विभाग अनुसार जिन प्रयोजनों के लिए इन समितियों का पंजीयन किया गया था, उनकी पूर्ति नहीं हो रही है। इस हेतु छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 में निहित प्रावधानों के तहत इन समितियों का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित है। जिसमें आरुष भू-विस्थापित कामगार सहकारी समिति मर्यादित बिरबट पंजीयन क्रमांक-221, नागमणि मछुआ सहकारी समिति मर्यादित मलदा पंजीयन क्रमांक- 3529, नव बिहान बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित कोरबा पंजीयन क्रमांक-208, खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिकनीपाली पंजीयन क्रमांक-246, श्री बांके बिहारी भू-विस्थापित सहकारी समिति मर्यादित नवागांव झाबू पंजीयन क्रमांक -218, गेवरा भू विस्थापित सहकारी समिति मर्यादित रलिया पंजीयन क्रमांक-216, मां महामाया महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित ढोढ़ीपारा पंजीयन क्रमांक-154, खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित पाली पंजीयन क्रमांक-281,  भू-विस्थापित कामगार कारीगर सहकारी समिति मर्यादित पंडरीपानी पंजीयन क्रमांक-214, जय अम्बे भू-विस्थापित सहकारी समिति मर्यादित पंडरीपानी पंजीयन क्रमांक-209 तथा नीली क्रांति मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कुरुडीह पंजीयन क्रमांक -327 शामिल हैं।
उक्त समितियों के समप्रवर्तकों को प्रस्तावित कार्रवाई के संबंध में कोई आपत्ति होने पर 15 दिवस के भीतर कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। निर्धारित अवधि में पक्ष प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में यह मानते हुए कि संबंधितों को कुछ नहीं कहना है तथा पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई स्वीकार है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26