Ro no D15139/23

प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की रोड कंडीशन ट्रैकिंग ऐप की समीक्षा*

 

*प्रदेश की 150 से अधिक सड़कों का वीडियो आधारित सर्वेक्षण कर ऐप की टेस्टिंग करने के दिए निर्देश*

 

रायपुर, 26 नवंबर 2026/ प्रदेश में ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, नियमित रखरखाव एवं निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रोड कंडीशन ट्रैकिंग ऐप की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ऐप की कार्यप्रणाली, तकनीकी विशेषताओं एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

 

अधिकारियों ने बताया कि ऐप में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण की सभी सड़कों को शामिल किया गया है। ऐप के माध्यम से सड़कों की वास्तविक स्थिति की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अंतर्गत सड़कों का वीडियो तैयार कर उसे दिनांक, समय एवं जियो लोकेशन के साथ ऐप में अपडेट किया जाएगा। सड़कों पर स्थित गड्ढों, क्षतिग्रस्त हिस्सों एवं अन्य समस्याओं को भी मैप किया जाएगा। सड़कों की वस्तुस्थिति की निगरानी के लिए सैटेलाइट इमेज का भी उपयोग किया जाएगा।

 

*सड़कों से संबंधित शिकायतों पर हो सकेगी त्वरित कार्रवाई*

 

इस ऐप के माध्यम से किसी भी सड़क के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर उसकी स्थिति की तत्काल निगरानी की जा सकेगी। इससे सड़क संबंधी समस्याओं की पहचान करने, आवश्यक मरम्मत कार्यों का निर्धारण करने तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण में सहायता मिलेगी।

 

*हर छह माह में होगा सड़कों का सर्वेक्षण, सर्वेक्षण नहीं होने पर जारी होगा अलर्ट*

 

अधिकारियों ने बताया कि ऐप के माध्यम से प्रत्येक छह माह में सड़कों का सर्वेक्षण किया जाएगा। निर्धारित समयावधि में सर्वेक्षण नहीं होने की स्थिति में ऐप में स्वतः अलर्ट जारी होगा, जिससे संबंधित अधिकारियों को लंबित सर्वेक्षण की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इससे सड़कों की नियमित निगरानी एवं रखरखाव की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

 

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेश की 150 से अधिक सड़कों का वीडियो तैयार कर उनका सर्वेक्षण करने तथा ऐप की सभी तकनीकी विशेषताओं का व्यापक परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐप के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन की शीघ्र भर्ती एवं उन्हें समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मॉनिटरिंग में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं की पहचान कर उसके निराकरण के भी निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालक श्री अश्वनी देवांगन, मुख्य अभियंता श्री के.के. कटारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सचिव श्री भीम सिंह भी बैठक में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

  • Related Posts

    सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार*   *महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तीकरण, किसान…

    Read more

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    *उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की*   *बस्तर संभाग के सात जिलों के 5 लाख परिवारों को आजीविका से जोड़ने का लक्ष्य,…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26