Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने किया बालोद में सघन दौरा

*धान खरीदी केंद्रों से लेकर आदिवासी आश्रम छात्रावास तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

 

*किसानों से आत्मीयता से मिले, धान खरीदी की व्यवस्थाओं की ली जानकारी और छात्रावास के बच्चों से किया आत्मीय संवाद*

रायपुर, 26 नवंबर 2026/ प्रभारी सचिव श्री भुवनेश यादव ने आज बालोद जिले का सघन दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिर्रिटोला धान खरीदी केंद्र, कृषि उपज मंडी मुजगहन, धान खरीदी केंद्र हितेकसा तथा वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी आश्रम छात्रावास बड़भूम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा शासकीय व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

 

*धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा*

प्रभारी सचिव श्री यादव ने मिर्रिटोला एवं हितेकसा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने केंद्रों में किसानों की सुविधा, धान खरीदी की प्रक्रिया तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से आत्मीयता एवं सहृदयता के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और धान विक्रय के अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

सचिव श्री यादव ने किसानों के साथ सहज संवाद करते हुए यह जानने का प्रयास किया कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में की गई तैयारियों, बारदाना उपलब्धता एवं खरीदे गए धान के रखरखाव की बेहतर व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखते हुए किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया और पारदर्शी तौल जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

 

*कृषि उपज मंडी मुजगहन का किया निरीक्षण*

प्रभारी सचिव ने कृषि उपज मंडी मुजगहन पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मंडी में संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा किसानों को शासकीय सुविधाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

 

*आदिवासी आश्रम छात्रावास के बच्चों से किया आत्मीय संवाद*

दौरे के दौरान प्रभारी सचिव श्री यादव ने वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी आश्रम छात्रावास बड़भूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां रहकर अध्ययन कर रहे बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, दिनचर्या और छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बच्चों के साथ सहज और अपनत्वपूर्ण संवाद के माध्यम से उन्होंने उनकी शैक्षणिक गतिविधियों एवं अनुभवों को समझा। आश्रम छात्रावास में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध कराने के महत्व पर भी जोर दिया।

 

*शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता*

प्रभारी सचिव श्री भुवनेश यादव का यह दौरा शासन की योजनाओं और शासकीय व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। धान खरीदी केंद्रों में किसानों से सीधे संवाद और वनांचल के आश्रम छात्रावास में बच्चों से आत्मीय मुलाकात के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में संचालित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आम नागरिकों की सुविधाओं को और बेहतर बनाना रहा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की*   *- उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल एवं सतत निगरानी के…

    Read more

    चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन

    *सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक खुलेगी आवेदन की सुविधा*   रायपुर, 26 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रवेश वर्ष 2026 के…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26