Ro no D15139/23

चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन

*सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक खुलेगी आवेदन की सुविधा*

 

रायपुर, 26 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रवेश वर्ष 2026 के लिए चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु स्ट्रे राउंड की काउंसिलिंग के लिए नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य काउंसिलिंग समिति, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ के अनुसार अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से 28 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक संचालनालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। इस चरण में भाग लेने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदनों की जाँच (स्क्रूटनी) और प्रवेश की प्रक्रिया 29 से 30 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी।

 

बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय एवं तृतीय (मॉपअप) संयुक्त चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 25 से 26 नवंबर 2026 तक संपन्न हुई। इस संयुक्त चरण में प्रवेश के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए स्ट्रे राउंड की काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है।

 

समिति ने बताया कि संयुक्त चरण के बाद शेष रिक्त सीटों के संवर्ग, श्रेणी एवं नियतांश में परिवर्तन छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2026 के नियम 10 और 11 के अनुसार किया गया है। इसके तहत सभी रिक्त आरक्षित सीटों को ‘अनारक्षित बिना संवर्ग’ में परिवर्तित किया गया है। नए ऑनलाइन आवेदन के लिए उक्त पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटें ‘अनारक्षित बिना संवर्ग’ की हैं, जबकि शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों की सभी रिक्त सीटें ‘अनारक्षित महिला संवर्ग’ की हैं।

 

राज्य शासन की अनुमति के बाद बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 10 परसेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जायेंगे। यह प्रावधान केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए लागू है।

 

आगामी काउंसिलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाएँ संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट पर जारी की जाएँगी। राज्य काउंसिलिंग समिति ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट www.cgdme.in⁠ का प्रतिदिन अवलोकन करने को कहा है।

  • Related Posts

    सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की*   *- उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल एवं सतत निगरानी के…

    Read more

    प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने किया बालोद में सघन दौरा

    *धान खरीदी केंद्रों से लेकर आदिवासी आश्रम छात्रावास तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा*   *किसानों से आत्मीयता से मिले, धान खरीदी की व्यवस्थाओं की ली जानकारी और छात्रावास के बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26