Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी एवं तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने डोंगरगढ़ विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी एवं तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों के खसरों में शून्य रकबा, अन्य फसल एवं पड़ती दर्ज होने से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी अंतर्गत आने वाले 6 ग्रामों के लगभग 300 खसरों में शून्य रकबा प्रदर्शित हो रहा था। इनमें से 270 खसरों का सत्यापन कर सही प्रविष्टि दर्ज कर ली गई है। शेष खसरों का मौके पर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी तरह डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) में 314 खसरों में अन्य फसल एवं पड़ती दर्ज हो गई थी। इन खसरों का भौतिक सत्यापन कर धान की सही प्रविष्टि दर्ज करते हुए प्रकरण जिला कार्यालय भेजे जा रहे हैं।

अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का औचक निरीक्षण कर किसानों से प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अन्य फसल एवं पड़ती दर्ज होने के संबंध में अब तक 1740 खसरों पर दावा-आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से 865 खसरों का भौतिक सत्यापन कर सही फसल की प्रविष्टि दर्ज करते हुए प्रकरण जिला कार्यालय भेजे जा रहे हैं। शेष खसरों से संबंधित दावा-आपत्तियों का निराकरण पटवारियों द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन कर कराया जाएगा। अपर कलेक्टर ने किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने निर्माणाधीन तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर के भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार श्री नीलकंठ जनबंधु, नायब तहसीलदार श्री राजेश नेताम, सहकारिता निरीक्षक श्री महेश्वरी, समिति प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पहुंचाएं : आनंद निषाद

    *- मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों की ली बैठक* राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री…

    Read more

    डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार सौंपा गया

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रशासकीय दृष्टिकोण…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?