Ro no D15139/23

बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप

 

दुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

*हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय साहसिक शिविर में बस्तर के युवा ने दिखाया साहस और जज्बा*

रायपुर, 27 नवंबर 2026/ बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चांशल पहाड़ियों में समुद्र तल से 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर, हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में भुवनेश्वर कश्यप ने लगभग 6 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय ट्रेकिंग पूरी की। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्होंने चांशल की पहाड़ियों पर राष्ट्रीय सेवा योजना का बैनर प्रदर्शित कर अपने महाविद्यालय सहित बस्तर और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।

*साहसिक गतिविधियों से निखर रही युवाओं की नेतृत्व क्षमता*
शिविर में युवाओं को पर्वतीय ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग, रस्सियों के सहारे साहसिक गतिविधियों सहित टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस और सूझबूझ के साथ निर्णय लेने के लिए तैयार किया जा रहा है। भुवनेश्वर कश्यप की इस उपलब्धि में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री दुर्गेश देवांगन का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा है।

  • Related Posts

    किसान को धान का मिल रहा मेहनत का पूरा दाम, किसान रामलाल के चेहरे पर खिली मुस्कान

        16 क्विंटल धान विक्रय से मिलेंगे 49 हजार 600 रुपए, किसान हितैषी व्यवस्था के लिए जताया शासन का आभार *किसानों की सुविधा के लिए नारायणपुर जिले में उपार्जन…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन

      कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के संकल्प एवं जवाबदेही शासन के…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का