Ro no D15139/23

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ग्राम बिरेझार में रोका गया बाल-विवाह

 

राजनांदगांव 27 नवम्बर 2026। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बिरेझर में होने वाले बाल विवाह को रोकने में सफलता प्राप्त हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती प्रीति नागवंशी ने बताया कि ग्राम बिरेझर में बाल विवाह की सूचना मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा बाल विवाह को रूकवाया गया। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच करने पर वर की आयु 18 वर्ष पाई गई। पीएलवी द्वारा वर वधु के परिजनों, रिश्तेदारो एवं उपस्थित ग्रामवासियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम कानूनी प्रावधान तथा सजा के बारे में जानकारी दी गयी तथा कम उम्र में विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस समझाइश के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने लड़के की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने पर विवाह की सहमति जताई।
बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के अधिकारों का भी उल्लंघन है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 अंतर्गत बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा नागरिकों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई है। कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना मिलने पर तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्थानीय पुलिस अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर सकते है।

  • Related Posts

    संसद का विशेष सत्र बुलाना स्वागतयोग्य, परिसीमन से बढ़ेगा जनप्रतिनिधित्व और महिलाओं को मिलेंगे नए अवसर  मुख्यमंत्री श्री साय

      *0 चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, जनता का विश्वास खोने के बाद लगा रही अनर्गल आरोप : मुख्यमंत्री श्री साय* 0 चुनाव जीतने पर…

    Read more

    कच्ची घानी एवं कोल्ड प्रेस तकनीक से उत्पादित खाद्य तेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की पहल

    धमतरी सहित चार जिलों के कृषक उत्पादक संगठनों को मूल्य संवर्धन, विपणन और निर्यात की संभावनाओं से जोड़ने कार्यशाला आयोजित धमतरी 27 नवंबर 2026/ किसानों की आय में वृद्धि, कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का