Ro no D15139/23

धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता

*राजनांदगांव के सभी 122 उपार्जन केन्द्रों में लग रहे विशेष स्वास्थ्य शिविर*

रायपुर, 27 नवम्बर 2026/ राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल के तहत किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

*4 समिति के 83 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण*

 

इसी कड़ी में आज राजनांदगांव जिले के चार उपार्जन केन्द्रों-कन्हारपुरी, कोहका, रतनभाठ और कोलिहापुरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 83 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन शिविरों में रक्तचाप, ब्लड शुगर एवं यूरिन की जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। किसानों के साथ-साथ उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत हमालों और समिति के कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

 

*धान उपार्जन केन्द्रों में ही किसानों के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा*

 

आज के शिविरों में कोलिहापुरी के 30 किसानों का, कोहका के 24 किसानों का, रतनभाठ के 15 किसानों को और कन्हारपुरी धान उपार्जन केन्द्र के 14 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किसानों को खेती-किसानी की व्यस्तता के चलते नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में एक ही स्थान पर धान विक्रय और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से किसानों के समय की बचत हो रही है और स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान भी संभव हो पा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से धान विक्रय के लिए केन्द्रों में आने के दौरान इन शिविरों का लाभ उठाने और नियमित जांच कराने की अपील की है।

  • Related Posts

    ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़

    *उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ कार्यशाला को किया संबोधित* रायपुर, 27 नवम्बर 2026/ प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर तथा श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य

    *मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी*   *डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का