Ro no D15139/23

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

रायपुर, 27 नवम्बर 2026/मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की जा रही धान खरीदी, सुशासन एवं अभिशरण विभाग में संबंधित कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग में रिफार्म के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से विचार-विमर्श कर जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में की जा रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए सहकारी समितियों में धान संग्रहण के साथ बनाये उपार्जन केन्द्रों में संग्रहण और आवश्यकतानुसार उप संग्रहण केन्द्र बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

 

मुख्य सचिव ने धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था, उपार्जन केन्द्रों में धान का सुरक्षित भंडारण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने समितियों में धान के भौतिक सत्यापन कर धान के उठाव के संबंध में अधिकारियों को निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को धान खरीदी व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

 

श्री विकासशील ने सीएम हेल्प लाइन से शिकायतों के आसान एवं तेजी से निराकरण के लिए की जा रही नई व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री एवं सुशासन एवं अभिशरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने कहा कि अब शिकायतकर्ता नागरिकों की संबंधित अधिकारी से सीधा संवाद करने की व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।

 

बैठक में गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, राजस्व विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संभागायुक्त तथा जिलों के कलेक्टर शामिल हुए।

  • Related Posts

    सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ

    *केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए*   रायपुर, 27 नवंबर 2026/ प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की 14,193 उचित मूल्य दुकानों के जरिए 83.27…

    Read more

    करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने 54.21 करोड़ रुपये के 672 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 17.27 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का किया लोकार्पण*   *वाड्रफनगर में उप पंजीयक कार्यालय, रघुनाथनगर एवं बरतीकला…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का