Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन

*छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री श्री साय*

रायपुर 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं छत्तीसगढ़ी पंचांग ‘बछर’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाशन से जुड़े सभी साहित्यकारों, संपादकीय टीम एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, लोकजीवन और पीढ़ियों से संजोई गई परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। हमारी लोककथाओं, लोकगीतों, तीज-त्योहारों और सामाजिक संस्कारों में छत्तीसगढ़ी की आत्मीयता रची-बसी है। इस समृद्ध भाषाई विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ छत्तीसगढ़ी साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी, वहीं पंचांग ‘बछर’ हमारी पारंपरिक कालगणना, लोकपर्वों और सांस्कृतिक मान्यताओं से नई पीढ़ी को परिचित कराने में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये दोनों प्रकाशन छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करेंगे तथा प्रदेश की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की सभी क्षेत्रीय भाषाओं, बोलियों और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ाव ही हमारी पहचान को मजबूत बनाता है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री कृष्णा दास, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, प्रबंध संपादक डॉ. अभिलाषा बेहार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग

    *खेल संचालक ने तैयारियों का लिया जायजा, 30 नवम्बर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश*   रायपुर. 27 नवम्बर 2026. प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं…

    Read more

    जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू के रिनोवेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

    जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने विभिन्न विभागों एवं वार्डों का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर   धमतरी, 27 नवंबर 2026। जिला पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार