Ro no D15139/23

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन

 

सीपेट रायपुर में 480 घंटे का प्रशिक्षण, प्लास्टिक उद्योग में मशीन ऑपरेटर के रूप में रोजगार पाने का मिलेगा अवसर

धमतरी, 28 नवंबर। निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं उनके आश्रितों को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पहल की है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत धमतरी जिले के 7 हितग्राहियों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर (प्लास्टिक प्रोसेसिंग टेक) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण रायपुर स्थित CIPET (केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) में आयोजित होगा। प्रशिक्षण की कुल अवधि 480 घंटे अर्थात लगभग 80 दिवस निर्धारित की गई है। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन NCVET से अनुमोदित है।

*ये हैं पात्रता की शर्तें*
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। इसके अलावा श्रमिक का मंडल में कम से कम तीन वर्ष से पंजीयन होना अनिवार्य है तथा आवेदक पंजीकृत निर्माण श्रमिक का पात्र आश्रित होना चाहिए।

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक एवं पात्र हितग्राही श्रम विभाग के पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के संnबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला श्रम कार्यालय, धमतरी में संपर्क किया जा सकता है।

जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हितग्राहियों को प्लास्टिक उद्योगों में मशीन ऑपरेटर के रूप में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। इससे निर्माण श्रमिक परिवारों के युवाओं को रोजगार मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। पात्र युवाओं से निर्धारित समय में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण

      विधायक अजय चंद्राकर और कलेक्टर की पहल से आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रवासी पक्षियों के संवर्धन की दिशा में बढ़ा कदम धमतरी 28 नवंबर 2026। धमतरी जिले के भखारा स्थित…

    Read more

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री डेका

      राज्यपाल ने एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ रायपुर, 28 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर