Ro no D15139/23

विधायक रायमुनी भगत ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह, जशपुर जंबूरी के तीसरे दिन देशदेखा और मयाली में जारी रहा रोमांच तीसरे दिन टीमों ने बदले आयोजन स्थल, रॉक क्लाइम्बिंग से लेकर पेंटबॉल तक प्रतिभागियों ने लिया दोनों स्थलों की गतिविधियों का अनुभव

जशपुर, 28 नवंबर। जशपुर जंबूरी 2026 के तीसरे दिन शनिवार को माननीय विधायक श्रीमती रायमुनी भगत देशदेखा पहुँचीं। उन्होंने आयोजन स्थल पर संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया, प्रतिभागियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक की उपस्थिति से प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
टीमों ने बदले आयोजन स्थलरू तीसरे दिन प्रतिभागी दो टीमों में विभाजित होकर विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुए। इस दिन दोनों टीमों ने अपने आयोजन स्थल बदल लिए, ताकि प्रत्येक प्रतिभागी को देशदेखा और मयाली, दोनों स्थानों की गतिविधियों का अनुभव मिल सके। पहले देशदेखा में रही टीम मयाली पहुँची, जबकि मयाली वाली टीम ने देशदेखा में गतिविधियों में भाग लिया।
देशदेखा में साहसिक गतिविधियों का रोमांचरू देशदेखा पहुँची टीम ने प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में रॉक क्लाइम्बिंग, टॉप रोप क्लाइम्बिंग, जुमारिंग और ज़िपलाइन जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया। यहाँ की ऊँची चट्टानें और प्राकृतिक सौंदर्य प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही देशदेखा में रात्रि के समय स्टार गेजिंग (तारों का अवलोकन) का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को खुले आसमान में तारों और खगोलीय दृश्यों को देखने का अवसर मिला।
मयाली में रोमांच और मनोरंजनरू मयाली में प्रतिभागियों के लिए वॉटर स्पोर्ट्स, एटीवी राइड, पेंटबॉल, चेस और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। पेंटबॉल में प्रतिभागियों ने टीम बनाकर रणनीति के साथ खेल में हिस्सा लिया। इसके साथ ही मयाली में अंतरिक्ष दर्शन के लिए प्लैनेटेरियम भी स्थापित किया गया है। 29 नवंबर को यह प्लैनेटेरियम जशपुर के रंजीता स्टेडियम में आम जनता के लिए भी उपलब्ध रहेगा, ताकि जिले के नागरिक अंतरिक्ष और खगोलीय दुनिया को करीब से जानने का अनुभव प्राप्त कर सकें।
सांस्कृतिक संध्या और रात्रिकालीन कार्यक्रमरू जशपुर जंबूरी के दूसरे दिन की शाम सरना एथनिक रिजॉर्ट में सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनभर की साहसिक गतिविधियों के बाद प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
व्यवस्थाओं में मुस्तैद रहा प्रशासनिक अमलारू प्रतिभागियों के लिए जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन, जनपद पंचायत, वॉलंटियर्स एवं विभिन्न गतिविधियों से जुड़े प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीमें आयोजन को सफल बनाने में लगातार जुटी हुई हैं। कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार द्वारा आयोजन की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि सभी प्रतिभागी सुरक्षित वातावरण में गतिविधियों का आनंद ले सकें और उन्हें बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हों।

  • Related Posts

    भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री विधायक ललित चंद्राकर और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य खमन ताम्रकार के पदभार ग्रहण करने के बाद रायपुर आगमन…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कंडोरा में रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    मुख्यमंत्री घोषणा मद से एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात सामाजिक भवन परिसर में स्थायी मंच एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण की घोषणा पारंपरिक करमा नृत्य और गजमाला से…

    Read more

    NATIONAL

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित