Ro no D15139/23
प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई को मोबाइल में ऑनलाइन अंग्रेजी में एंट्री करते देख खुश हुए प्रभारी सचिव

  जशपुरनगर 09 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम चापाटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के…

Read more

जशपुर के किसान अनारथ साय संरक्षित खेती से बने आर्थिक रूप से मजबूत प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने ग्राम पतराटोली में किसान के खेत उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी का किया अवलोकन राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ लेकर ऑयल पाम की खेती कर रहा किसान अंतरवर्ती खेती से स्ट्रॉबेरी, टमाटर और फूलगोभी की भी कर रहे खेती जशपुरनगर 09 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने जशपुर विकासखंड के ग्राम पतराटोली में उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी का अवलोकन करके उन्नत खेती की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री करण सोनकर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने जशपुर भ्रमण के दौरान समस्त विभागों की समीक्षा बैठक ली गई एवं जशपुर जिले का भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान उद्यानिकी विभाग से लाभान्वित किसान श्री अनारथ साय, ग्राम-पतराटोली के ऑयल पाम रोपित प्रक्षेत्र का भ्रमण किया एवं किसान से ऑयल पाम सम्बन्धित जानकारी ली गई एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया। किसान श्री अनारथ साय ने उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत 1 एकड़ में संरक्षित खेती स्थापित शेडनेट हाउस में की जा रही ग्राफ्टेड टमाटर की आधुनिक खेती भी की जा रही है। कुल लागत 28 लाख 40 हजार में उद्यानिकी विभाग द्वारा 14 लाख 20 हजार का अनुदान का भी लाभ मिला है। प्रभारी सचिव ने किसान के उन्नत खेती के तकनीकी की भी जानकारी ली। किसान श्री अनारथ साय ने बताया कि समेकित उद्यानिकी विकास योजना के तहत 2 हेक्टेयर में रोपित आम व लीची बगीचा में लगाया गया है। कृषक द्वारा मुख्य फसलों के बीच खाली जगह का सदुपयोग कर अपनाए गए इंटर क्रॉपिंग (अंतरवर्ती खेती) जैसे- स्ट्रॉबेरी, टमाटर और फूलगोभी की खेती को उन्होंने अन्य किसानों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि इस एकीकृत कृषि प्रणाली से कम लागत में सालभर निरंतर आय प्राप्त की जा सकती हैं। प्रभारी सचिव ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को शासन की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अन्य किसान भी प्रेरित होकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।

  जशपुरनगर 09 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने जशपुर विकासखंड के ग्राम पतराटोली में उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी का अवलोकन करके उन्नत खेती की जानकारी ली।…

Read more

प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने केरे गांव होमस्टे का किया अवलोकन जशपुर का केरे गांव ग्रामीण पर्यटन के रूप ले रहा आकार आकर्षण, सफल होमस्टे अनुभव से बढ़ी पहचान

  जशपुरनगर 09 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में जशपुर जिले का केरे गांव…

Read more

किसान तेजी से वैज्ञानिक खेती की ओर हो रहे अग्रसर

  जशपुरनगर 08 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में किसान तेजी से वैज्ञानिक खेती की ओर अग्रसर हैं। नैनो उर्वरक फसलों को संतुलित पोषण प्रदान करने के साथ उर्वरक प्रबंधन को अधिक प्रभावी…

Read more

शिवपुर नाला अतिक्रमण प्रकरण का हुआ निराकरण, ग्राम पंचायत को सौंपा गया कब्जा

  जशपुरनगर 08 जून 2026/ पत्थलगांव तहसीलदार से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत गाला के संजयपारा एवं गोपीपारा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम गाला निवासी जागेश्वर पिता कार्तिका के विरुद्ध शिवपुर नाला…

Read more

प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया अवलोकन’ ’तेज गति से हो रहे निर्माण कार्यों की सराहना

  जशपुरनगर 08 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने आज निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की तेज गति…

Read more

NATIONAL

बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी
Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी
यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’
मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?
174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’
ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी