Ro no D15139/23

कलेक्टर ने निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ की दिलाई शपथ

राजनांदगांव 01 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट में अधिकारी एवं कर्मचारियों को निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 7 दिसम्बर 2024 से 24 मार्च  2025 तक निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा 7 से 22 दिसंबर 2024 तक घर-घर सर्वे कर टीबी एवं कुष्ठ की संदेहास्पद मरीजों की पहचान की गई। अभियान के दूसरे, तीसरे एवं चौथे चरण में पाए गए संदेहास्पद मरीजों की जांच कर उनकी बीमारी के संबंध में पुष्टि कर उनका उपचार किया जाएगा। अभियान के दौरान बाजार, छात्रावास, वृद्धाश्रम, अनाथालय, जेल एवं अन्य स्थानों पर निक्षय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालयों में टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव में 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की किया शुभारंभ   रायपुर, 10 अगस्त 2026/ राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित…

    Read more

    राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन   *15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनेगा प्रदेश का…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल