Ro no D15139/23

अब जरूरत के समय अपने बेटे के पढ़ाई के लिए पैसा भेज पाती है बालकुँवर

महतारी वंदन योजना ने मां और बेटे के रिश्तों को बनाया और मजबूत

कोरबा 01जनवरी 2025/ वैसे तो माँ की ममता अपने हर बेटों के लिए सदैव न्यौछावर होती है पर गरीबी से जूझ रही जब कोई माँ जरूरत के समय अपने बेटे का  सहयोग न कर पाए तो निश्चित ही हर माँ का कलेजा कचोटता होगा..कुछ ऐसी ही स्थिति बालकुँवर की तब हो जाती थीं जब उसके हाथ में पैसे नहीं होते थे और घने जंगल से दूर उनका बेटा शहर में जाकर पढ़ाई करते हुए कुछ पैसे मांगता था। बेबस माँ चाहकर भी अपने बेटे की मदद नहीं कर पाती थीं। अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने बालकुँवर के खाते में एक हजार आता है तो वह कुछ बचत कर शहर में पढ़ाई कर रहे अपने बेटे को कुछ रुपये भेज पाती है।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत मेरई के आश्रित ग्राम धनवारा की रहने वाली बालकुँवर ने बताया कि जंगल में उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं है। कभी-कभी ही मजदूरी का काम मिल पाता है। उनके पति  रामायण सिंह भी घर के लिए बड़ी मुश्किल से राशि जुटा पाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा सुखपाल सिंह कॉलेज की पढ़ाई करता है। वह विगत कई वर्षों से घर से बाहर ही पढ़ाई करता है। इससे पहले भी बड़ी मुश्किल से उसके लिए कुछ पैसे का बंदोबस्त हो पाया था। ठण्ड बढ़ने से जंगल से सूखी लकड़ी  समेटकर घर को जाती हुई बालकुँवर बताती है कि कई बार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह बेटे के लिए पैसे का इंतजाम नहीं कर पाती थी,जबसे वह महतारी वंदन योजना से जुड़ी है तबसे पैसों की समस्या कुछ हद तक कम हुई है। उन्होंने बताया कि पहले एक पैसा हाथ में नहीं था,इसलिए कई बार बेटे के पैसा मांगे जाने पर वह सहयोग नहीं कर पाती थी। अब एक हजार की गारंटी हर माह होती है। बालकुँवर का कहना है कि उनकी इच्छा है कि बेटे की पढ़ाई पूरी हो जाए और वह अपने पैरों में खड़ा हो जाए। प्रत्येक माह महतारी वंदन योजना से राशि मिल जाने से खुश बालकुँवर ने इस योजना को गरीबों के लिए बड़ा कदम बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि यदि यह योजना प्रारंभ नहीं हुई होती तो वह अपने बेटे के लिए जरूरत के समय कहा से रुपये जुटा पाती।

  • Related Posts

    28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी राशन कार्ड संबंधी समस्या के लिए मो.नं. 9425201983 पर करें संपर्क कोरबा, 26 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    स्वास्थ्य योजनाओं पर केंद्रित रंगोलियां बनीं आकर्षण, मरीजों को कैंसर से बचाव और उपचार की दी गई जानकारी कोरबा, 26 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वर्गीय श्री बिसाहू…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान