Ro no D15139/23

जिला पंचायत में शासकीय विभागों का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यषाला का हुआ आयोजन

कोरबा 01 जनवरी 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग की उपस्थिति में विगत दिवस जिला पंचायत के सभागार में कर्मदक्ष संस्था के द्वारा हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट फेस 2 छत्तीसगढ़ के तहत शासकीय विभागों के साथ जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि  हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट फेस 2 छत्तीसगढ़ परियोजना के तहत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को वाटरशेड दृष्टिकोण से देखते हुए ग्रामीणों के जीवन स्तर, आजीविका, जंगल, जल एवं मृदा संरक्षण के कार्यों को मनरेगा से करने में तकनीकी मार्गदर्शन कर्मदक्ष संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा। महिलाओं की भागीदारी के साथ-साथ तकनीकी रूप से क्षमतावर्धन करना और महिला मेट व रोजगार सहायिका को सशक्त करना, महिला उत्पादक समूह और कृषि क्लस्टर के द्वारा एकत्रीकरण एवं बाजार से लिंक करना, आदि कार्यों में सहयोग कर्मदक्ष संस्था के द्वारा किया जाएगा।
कार्यषाला में सभी विभागों के साथ विस्तृत कार्य योजना बनाने की चर्चा की गई जिसमें मनरेगा के साथ सभी डिपार्टमेंट अपने-अपने विभागीय योजनाओं के साथ अभिसरण कर सकेंगे। उद्यानिकी विभाग से जानकारी दी गई कि सवा एकड़  से 5 एकड़ के बीच वृक्षारोपण के लिए योजना तैयार की जा सकती है।
उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत,  वन परिक्षेत्र अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग कोरबा/कटघोरा, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जिला कोरबा, उपसंचालक कृषि विभाग, सहायक संचालक उद्यान विभाग, डीपीएम एनआरएलएम, कार्यक्रम अधिकारी क्रेडा,सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत कोरबा,पोंडी उपरोड़ा, बीपीएम एनआरएलएम, सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग,सहायक संचालक पशुपालन विभाग,सीएफपी एक्सपर्ट सहित कर्मदक्ष संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार)दूरस्थ गांवों के किसानों के लिए नजदीक आया धान खरीदी केंद्र

    परसदा में नया उपार्जन केंद्र शुरू होने से आसपास के गांवों के किसानों को घर के पास धान बेचने की सुविधा कोरबा, 19 नवंबर 2026/खेतों में धान की कटाई और…

    Read more

    जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज

      कोरबा 18 नवंबर 2026/जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन 19 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से पं.…

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी