Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई

नगरी में आयोजित बैठक में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज प्रमुखों से की अधिकारियों ने चर्चा

धमतरी 02 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले के नगरी और मगरलोड के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग के हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि, महतारी वंदन योजना, जनधन खाता, जन्म प्रमाण पत्र, कुपोषण मुक्ति, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आधार कार्ड, पेंशन योजना, राशन, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, फसल बीमा, सिकलसेल, सुरक्षा बीमा योजना, ऋण पुस्तिका इत्यादि से लाभान्वित किया जा रहा है। कोई भी कमार परिवार किसी भी योजना से वंचित ना रहे और और इनका कमार बसाहटों में शत्-प्रतिशत क्र्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसके मद्देनजर आज नगरी स्थित साहू सदन में कमार समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति नोडल अधिकारियों और समाज प्रमुखों से आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शासन, समाज, सहभागिता दिखाते हुए प्रधानमंत्री जनमन योजना को शत्-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास किये जायेंगे। कमार समाज द्वारा बैठक में शासन को धन्यवाद देते हुए आगामी समय मे हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करते हुए योजना लाभ दिलाने की सहमति दी गयी। बैठक में सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो रातों में 6 हाइवा जब्त

    राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप   धमतरी, 9 सितंबर 2026। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी…

    Read more

    सरकारी स्कूलों में नवाचार की क्रांति, धमतरी के शिक्षकों के समर्पण से बदले बच्चों के दिन, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

    रायपुर,09 सितंबर 2026/   सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि साफ नीयत, नई सोच और बच्चों के भविष्य के प्रति सच्चा…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर