Ro no D15139/23

सुनालिया रेलवे क्रासिंग में अण्डर पास निर्माण हेतु प्रभावित परिसम्पत्तियों को हटाकर लोक निर्माण विभाग सेतु को सौंपा गया आधिपत्य

प्रस्तावित आर.यू.बी. के निर्माण होने से आवागमन होगा आसान
कोरबा 02 जनवरी 2025/ नगर पालिक निगम कोरबा के संजय नगर में चांपा – गेवरा रेल लाईन के लेवल क्र्र्र्र्र्र्र्रासिंग नं. सी.जी.- 28 सुनालिया ज्वेलर्स के पास आर.यू.बी. के निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा 11 मार्च 2024 को जारी किया गया है। आर.यू.बी.निर्माण कोरबा नगरवासियों की पुरानी मांग है। जिसके निर्माण होने से यातायात का दबाव कम होगा तथा आवागमन में लोगों को सुविधा होगी। आर.यू.बी. का निर्माण जल संसाधन विभाग की भूमि पर किया जाना प्रस्तावित है। जिसके एकरेखण में आने वाली अतिक्रमित संरचनाओं का संयुक्त सर्वेक्षण नगर पालिक निगम, राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में किया गया है। प्रस्तावित आर.यू.बी. के एकरेखण मार्ग में 95 अतिक्रमित परिसम्पत्ति/ संरचनाएं पाई गई है। जिसमें कुल 88 परिसम्पत्तियों/संरचना का प्रतिकर राशि संबंधितों को भुगतान किया जा चुका है। प्रभावित परिसम्पत्तियों/संरचनाओं में से 90 प्रतिशत से अधिक को हटाया जाकर आधिपत्य लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग को सौंपा जा चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ड्राईंग डिजाईन को अंतिम रूपरेखा देकर निविदा आमंत्रित करने की कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) असंगठित महतारी जतन योजना से मनतोसी चौहान को मिली 20 हजार रुपये की सहायता प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में मिली आर्थिक मदद, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

    कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/कोहड़िया के चारपारा निवासी मनतोसी चौहान को श्रम विभाग की असंगठित महतारी जतन योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि…

    Read more

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी