Ro no D15139/23

चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में इंडिया ब्लॉक के 48 सवाल, राहुल गांधी की मांग- ज्ञानेश कुमार से पूछने दें

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवाल पेश किए. ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयुक्तों से फैसलों, वोटर डेटा, ECINET, Form-6 और बंगाल में अपीलों पर जवाब मांगा.

2. विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोपः सख्त हुआ जनजाति आयोग, तीन अधिकारियों को जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने विधायक भूषण बाड़ा दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई की है. मुख्य सचिव, डीसी और एसएसपी को 7 दिनों में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है.

3. चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग की चुनौती, नेवी चीफ बोले- समुद्र से साइबरस्पेस तक भारत तैयार

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने कहा है कि भारतीय नौसेना चीन और पाकिस्तान से पैदा होने वाली समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों में इस्तेमाल होने वाले 85% से अधिक सैन्य उपकरण चीन में बने हैं. कुछ उपकरण तुर्की के भी हैं, लेकिन ज्यादातर चीन से आते हैं. भारतीय नौसेना को पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं की पूरी जानकारी है और वह उन पर लगातार नजर रख रही है. 4. Cyclone Akvan: अर्नब-मुरासु के बाद अब तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल; जानिए किसने दिया नाम

चक्रवात अकवान 19 नवंबर की रात आंध्र तट से टकरा सकता है. IMD के अलर्ट के अनुसार, तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा है. जानिए इसका नाम किसने रखा और इसकी स्पीड क्या रहने वाली है. 5. इंदिरा गांधी से बहुत डरती थीं सोनिया, राजीव के साथ रोमांस को बताया जादुई

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार 16 नवंबर को अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लॉन्च किया. इस मौके पर उनके साथ बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी के साथ उनके रिश्तों को लेकर खुलासा किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. राहुल-प्रियंका के साथ सोनिया गांधी ने लॉन्च की किताब ‘बिलॉन्गिंग’, बताया- क्यों लिखी परिवार की कहानी

राहुल-प्रियंका के साथ सोनिया गांधी ने लॉन्च की किताब ‘बिलॉन्गिंग’, बताया- क्यों लिखी परिवार की कहानी  7. 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए राहत

छठ पूजा के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. DMRC ने 18-22 नवंबर तक मेट्रो सेवाएं सुबह 5:15 बजे से शुरू की हैं, जिससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी.

8. जम्मू कश्मीरः कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड को सेना ने मार गिराया, टॉप लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के वांछित कमांडर मोहम्मद लतीफ भट समेत दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. लतीफ भट 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF पोस्ट पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था.

9. आजम खान को फिर जाना पड़ा जेल, 4 दिन की ED कस्टडी के बाद कोर्ट ने डासना जेल भेजा

जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत से छूटते ही आजम खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 26 नवंबर को अगली सुनवाई तय है.  10. क्वाड और अमेरिका-रूस-चीन की बैठकों से क्या बदलेगा वर्ल्ड ऑर्डर? भारत के लिए मौका

क्वाड और अमेरिका, रूस तथा चीन की प्रस्तावित बैठक से वैश्विक शक्ति संतुलन पर असर पड़ सकता है. जानिए, बदलते अंतरराष्ट्रीय समीकरणों के बीच भारत के सामने रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक अवसरों के साथ क्या चुनौतियां हैं.

11. अफगानिस्तान के आसमान में 5 साल बाद गरजा लड़ाकू विमान, तालिबानी L-39 से बढ़ेगी पाकिस्तान की टेंशन

अफगानिस्तान में 5 साल बाद Aero L-39 Albatros जेट ने काबुल से सफल उड़ान भरी. यह तालिबान की सैन्य विमानन क्षमता बहाली की दिशा में एक अहम कदम है.

12. IRGC नेवी का दावा- होर्मुज स्ट्रेट में 2 और तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराए; अब तक 6 जहाजों में लगी आग

होर्मुज स्ट्रेट में दो और तेल टैंकरों में भीषण आग लगने का दावा ईरान ने किया है. IRGC के मुताबिक, दोनों जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराए. ईरान ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए दक्षिणी समुद्री रास्ते को खतरनाक बताया है.  13. बिहार में घर बनाने के नियम बदले, 10 मीटर तक के मकान का नक्शा पास कराने से छुट्टी, जानें नए नियम

बिहार में घर और भवन बनाने के नियम बदल गए हैं. नई भवन निर्माण उपविधि 2026 के तहत अब 10 मीटर तक ऊंचे मकान के लिए नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, कमरे की चौड़ाई, ऊंचाई से लेकर रसोई और बाथरूम तक के न्यूनतम आकार तय कर दिए गए हैं.

14. बिलकीस बानो केस: 17 साल बाद दो दोषियों को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा निलंबित की

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकीस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों को राहत दी है. शीर्ष अदालत ने बिपिन चंद्र जोशी और प्रदीप मोरधिया की उम्रकैद की सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दे दी है.

15. मुंबई-गोवा हाईवे: 19 साल बाद भी अधूरा काम, 8 KM सड़क अटकी; लागत 44% बढ़ी

मुंबई से गोवा जाने वाले लोगों का सफर आसान बनाने के लिए शुरू हुआ हाईवे प्रोजेक्ट करीब दो दशक बाद भी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है. मुंबई-गोवा हाईवे (NH-66) का महाराष्ट्र वाला हिस्सा लगभग 99% पूरा हो चुका है, लेकिन करीब 8 किलोमीटर का काम अब भी बाकी है. इस देरी के कारण प्रोजेक्ट की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है. सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, अब इसके अप्रैल 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है.

16. IAF चीफ ने साइबर जासूसी को बताया भारत के लिए खतरा, कहा- डिफेंस सेक्टर में हनी ट्रैप छोटी चीज है..

IAF चीफ आशुतोष दीक्षित ने कहा कि भारत के डिफेंस सेक्टर पर जासूसी का खतरा सिर्फ हनी ट्रैप तक सीमित नहीं है. साइबर जासूसी, मल्टी-लेवल मार्केटिंग और अंदरूनी हमले भी सुरक्षा के लिए चुनौती हैं.

17. IPL 2028 से हर सीजन में होंगे 96 मैच! मार्च से मई तक मिलेगा खास विंडो

आईसीसी के नए कैलेंडर से आईपीएल को मार्च से मई तक अलग विंडो मिल सकती है. 2028 से हर सीजन में 96 मुकाबले कराने की योजना है.

18. जैसे को तैसा…पाकिस्तानियों ने पर्ची दिखा किया था टीज, अब U19 एशिया कप जीत भारतीयों ने एग्रेसन से दिया जवाब

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न पर मोहम्मद यूसुफ और शोएब अख्तर ने सवाल उठाए. लेकिन लीग मैच में पाकिस्तान के जश्न पर भी सवाल उठ रहे हैं. 19. Microsoft ने भारतीय कर्मचारी को H-1B वीजा देने से किया इनकार, युवक ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी

Microsoft में नौकरी के बावजूद H-1B वीज़ा रिजेक्ट हुआ, तो एक भारतीय युवक ने भारत लौटकर अपना स्टार्टअप शुरू किया और करोड़ों की कंपनी बनाई.

20. छठ में गांव गया था मंत्री का परिवार, पटना के घर में 80 लाख की चोरी, सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर

बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर के पटना स्थित पैतृक आवास में छठ के दौरान बड़ी चोरी हुई है. परिवार के गांव जाने पर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया और करीब 80 लाख रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए. इनमें 600 ग्राम सोना, दो किलो चांदी और सात लाख रुपये कैश शामिल हैं.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    Today School Assembly News 17 November 2026: 17 नवंबर की सुबह देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनीला दौरे और ASEAN शिखर सम्मेलन में…

    Read more

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कॉफी टेबल बुक ‘योगी की पाती’ के विमोचन के दौरान गोरखपुर के वनटांगिया गांवों से जुड़ा पुराना संघर्ष याद किया. उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी