Ro no D15139/23

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

अपुष्ट और सनसनीखेज खबरों से बचने की दी सलाह, बोले- पत्रकारिता में विश्वसनीयता और जनहित सर्वोपरि

अतीश दीपंकर |

पटना | राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को पटना स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष परिचर्चा का विषय “पत्रकारिता : लोकप्रियतावादी या जिम्मेदारी” रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पत्रकारिता का दायित्व केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याओं को भी प्रमुखता से सामने लाना है।

मंत्री ने पत्रकारों से अपुष्ट, भ्रामक और सनसनीखेज खबरों के प्रसारण से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाचारों की विश्वसनीयता और जनहित से कभी समझौता नहीं होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति की निजता, गरिमा और संवेदनशीलता का सम्मान करना पत्रकारिता की जिम्मेदारी है। समाचार और आरोप के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखना जरूरी है।

सोशल मीडिया के दौर में तथ्यपरक पत्रकारिता जरूरी

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा रही है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि किसी खबर या जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। लोकप्रियता हासिल करना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए गलत और भ्रामक तथ्यों का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए। स्वतंत्रता के साथ विश्वसनीयता भी उतनी ही जरूरी है।

बिहार के विकास कार्यों का किया उल्लेख

अपने संबोधन में मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्कूल तक पहुंचाने के लिए साइकिल और पोशाक योजनाएं शुरू की गईं। वर्ष 2018 में बिहार देश का पहला राज्य बना, जहां घर-घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया गया।

उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की गई। जीविका के माध्यम से करीब 13 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 1.85 करोड़ परिवारों को जोड़ा गया है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 23 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इस अभियान के समर्थन में पांच करोड़ लोगों ने 18 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई थी।

मंत्री ने वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा, उद्योग और विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने 551 मॉडल स्कूल और 211 डिग्री कॉलेज खोले जाने की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार विकास की गति को आगे बढ़ा रही है।

पत्रकारों के कल्याण के लिए योजनाओं की जानकारी

मंत्री ने कहा कि मीडिया को सरकार के कार्यों की स्वस्थ आलोचना करनी चाहिए, लेकिन विकासात्मक कार्यों और वास्तविक तथ्यों को भी उचित स्थान देना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में 123 पत्रकारों को पत्रकार पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा पत्रकार बीमा योजना के तहत भी बड़ी संख्या में पत्रकारों को जोड़ा गया है। उन्होंने भविष्य में पत्रकारों के कल्याण और सुविधाओं के लिए और कदम उठाने की बात कही।

परिचर्चा में पत्रकारिता की चुनौतियों पर चर्चा

कार्यक्रम में विभाग के संयुक्त सचिव अभिषेक पलासिया ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जनता तथा सरकार के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदला है। पहले जहां अखबारों का अधिक प्रभाव था, वहीं अब सोशल मीडिया की पहुंच बढ़ी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सहायक संपादक मदन कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में भ्रामक सूचनाओं की चुनौती बढ़ी है। खबरों में तथ्यों और आंकड़ों की पुष्टि कर उन्हें जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करना जरूरी है।

जी न्यूज के ब्यूरो चीफ रजनीश कुमार ने कहा कि खबरों की लोकप्रियता के साथ पत्रकारों को अपने दायित्व और अधिकारों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। कशिश चैनल के संजय कुमार ने पत्रकारिता को पेशा भर नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी बताया। वहीं कला रॉय ने कहा कि समय और तकनीक के बदलाव के साथ पत्रकारिता का स्वरूप भी बदला है, लेकिन सनसनीखेज खबरें बनाना पत्रकारिता का उद्देश्य नहीं होना चाहिए।

कार्यक्रम को विभाग के सुनील पाठक और पिंडार के संपादक अतिकुर रहमान ने भी संबोधित किया। शुरुआत में संयुक्त सचिव अभिषेक पलासिया ने मंत्री का स्वागत किया। मंच पर संयुक्त निदेशक रविभूषण सहाय और नागेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक नूपुर झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक विनीत सिन्हा ने किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    Today School Assembly News 17 November 2026: 17 नवंबर की सुबह देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनीला दौरे और ASEAN शिखर सम्मेलन में…

    Read more

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कॉफी टेबल बुक ‘योगी की पाती’ के विमोचन के दौरान गोरखपुर के वनटांगिया गांवों से जुड़ा पुराना संघर्ष याद किया. उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी