Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

Today School Assembly News 17 November 2026: 17 नवंबर की सुबह देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनीला दौरे और ASEAN शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी, चक्रवात ‘अकवान’ (Cyclone Akvan) को लेकर संभावित खतरे और जय शाह के दोबारा ICC चेयरमैन बनने की खबरों पर सबकी नजर रहेगी. यहां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, शिक्षा और खेल जगत की प्रमुख खबरें आसान भाषा में दी गई हैं, ताकि छात्र स्कूल की प्रार्थना सभा में आत्मविश्वास के साथ समाचार प्रस्तुत कर सकें.

Today School Assembly News: देश की बड़ी खबरें

Cyclone Akvan: अर्नब-मुरासु के बाद अब तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल; जानिए किसने दिया नाम

एक के बाद एक दो चक्रवात अर्नब और मुरासु ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में जनजीवन को प्रभावित किया. अब बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने की तैयारी में है. इसका नाम अकवान (Akvan) रखा जाएगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, यह सिस्टम 19 नवंबर की रात तक आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंच सकता है. इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. ऐसे में तटीय राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बढ़ गया है

IAF चीफ ने साइबर जासूसी को बताया भारत के लिए खतरा, कहा- डिफेंस सेक्टर में हनी ट्रैप छोटी चीज है…

इंडियन एयर फोर्स (IAF) चीफ एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को कहा कि भारत के डिफेंस सेक्टर को निशाना बनाने वाली जासूसी का खतरा आम ‘हनी ट्रैप’ टैक्टिक्स से कहीं ज्यादा व्यापक है. साइबर जासूसी और दूसरी तरह की धोखेबाज गतिविधियां देश की सुरक्षा के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी कर रही हैं.

Today School Assembly News: खेल जगत की बड़ी खबरें

ICC पर BCCI राज: जय शाह को लगातार दूसरी बार कमान, निर्विरोध चुने गए चेयरमैन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जय शाह पर एक बार फिर भरोसा जताया है. उन्हें लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए आईसीसी चेयरमैन चुना गया है. रविवार को बाली में आयोजित आईसीसी बोर्ड और समिति की बैठकों के दौरान निदेशकों के प्रस्ताव के बाद उनके दोबारा नियुक्त होने का फैसला लिया गया. जय शाह का नया कार्यकाल ऐसे समय में शुरू होगा, जब क्रिकेट के वैश्विक विस्तार, दर्शकों की बढ़ती संख्या और खेल के व्यावसायिक विकास पर आईसीसी का विशेष ध्यान है.

मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आए प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट, बच्चों के साथ खेला गली क्रिकेट

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट की भारत यात्रा के पहले दिन मुंबई में क्रिकेट का खास रंग देखने को मिला. शाही जोड़े ने भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की और गली क्रिकेट खेलने वाले बच्चों के साथ समय बिताया. इस दौरान तीनों की तस्वीरें भी सामने आईं. मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में आयोजित इस कार्यक्रम ने खेल के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा दिया. क्रिकेट के मैदान पर शाही मेहमानों की मौजूदगी और बच्चों के साथ उनकी बातचीत इस यात्रा के खास पलों में शामिल रही.

Today School Assembly News: विदेश की बड़ी खबरें

मनीला पहुंचे PM मोदी, आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो अहम अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए फिलीपीन की राजधानी मनीला पहुंचे. यहां वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इन सम्मेलनों में दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी.

अफगानिस्तान के आसमान में 5 साल बाद गरजा लड़ाकू विमान, तालिबानी L-39 से बढ़ेगी पाकिस्तान की टेंशन

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने करीब पांच साल बाद एक बड़ी सैन्य उपलब्धि हासिल की है. लंबे समय से खराब पड़े Aero L-39 Albatros जेट को दोबारा उड़ान भरने लायक बनाया गया है. रविवार को इस विमान ने काबुल एयरपोर्ट से सफल उड़ान भरी और राजधानी के आसमान में चक्कर लगाए. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं.

Today School Assembly News: शिक्षा जगत की बड़ी खबर

DRDO ने जारी किया CEPTAM-11 का फाइनल रिजल्ट

DRDO ने CEPTAM-11 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 16 नवंबर 2026 को जारी इस परिणाम में Senior Technical Assistant-B (STA-B) और Technician-A (Tech-A) पदों के लिए उम्मीदवारों की चयन स्थिति घोषित की गई है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 764 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इनमें Senior Technical Assistant-B के 561 और Technician-A के 203 पद शामिल हैं. भर्ती प्रक्रिया के तहत Tier-II परीक्षा 15 जून 2026 को आयोजित की गई थी.

  • Related Posts

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कॉफी टेबल बुक ‘योगी की पाती’ के विमोचन के दौरान गोरखपुर के वनटांगिया गांवों से जुड़ा पुराना संघर्ष याद किया. उन्होंने…

    Read more

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    SIR पर सुप्रीम कोर्ट में इंडिया ब्लॉक के 48 सवाल, राहुल गांधी की मांग- ज्ञानेश कुमार से पूछने दें SIR विवाद पर INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवाल…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी