Ro no D15139/23

बिहान योजना से सुषमा हुईं आत्मनिर्भर सुषमा के घरेलू महिला से उद्यमी बनने की कहानी में साथी बनी बिहान योजना

  जशपुरनगर   04 जनवरी 2025/ रोज रोज घर का काम, खेती के मौसम में अपने खेत में काम और पति के काम में जाने के बाद दिन में आराम, यही बगीचा तहसील के ग्राम बगडोल में रहने वाली सुषमा पैंकरा के हर की दिनचर्या हुआ करती थी और हमेशा दिल में इस रंगहीन जीवन चक्र को तोड़ कर कुछ नया करने की चाह सुषमा के दिल में रहा करती थी। ऐसे में उसके गांव में जब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्बिहानश् के अधिकारी आये तो उनके मन में कुछ करने की इच्छा फिर से जागी।

ग्राम की महिलाओं के साथ जुड़कर उन्होंने द्वीप स्व सहायता समूह में कार्य करना प्रारम्भ किया। पहले तो आय सीमित हुआ करती थी तब सुषमा ने कुछ नया करने की सोची। उन्हें बिहान के माध्यम से सरल ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त हुआ तो उन्होंने अपने घर पर ही छोटा सा किराना दुकान खोल लिया। किराना दुकान में धीरे धीरे चलने लगी और घर में स्थायी आमदनी का जरिया बन गया।
इस संबंध में सुषमा ने बताया कि पहले तो घर में मेरा योगदान केवल घरेलू कार्यों और खेती बाड़ी तक ही सीमित हुआ करता था। जब से बिहान योजना से मैं जुड़ी तो लोगों से मिलने और जानने का मौका मिला। मुझे बहुत सारी चीजें जानने को मिलीं। तब मुझे बिहान द्वारा ऋण प्राप्ति की जानकारी मिली। ऋण से मैंने दुकान खोली जिससे मेरी आर्थिक स्थिति सुदृढ हुई। अब मैं अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ा रहीं हूँ और बिहान की ओर से लखपति दीदी भी बन गयी हूँ। उज्ज्वला योजना से मुझे गैस कनेक्शन भी मिला है और महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। जिससे अब मेरी आर्थिक स्थिति और भी सुदृढ हो गयी है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देती हूं। एक घरेलू महिला से उद्यमी बनने तक के सफर पर हर कदम में बिहान योजना मेरी साथी बनी है।

  • Related Posts

    नशा मुक्ति के संकल्प के लिए युवाओं ने बनाया ‘संकल्प चक्र’ कृ माई भारत जशपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    जशपुरनगर 20 सितंबर 2026/ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से युवाओं को नशा मुक्ति, जागरूकता एवं युवा…

    Read more

    मिर्च की खेती बनी महेंद्र की आय का आधार, उन्नत खेती से बदली आर्थिक तस्वीर

      *प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से मिला 38 हजार रुपये का अनुदान, 50 डिसमिल से बढ़ाकर एक एकड़ में शुरू की खेती* *इस वर्ष मिर्च की खेती से करीब 1…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी