Ro no D15139/23

पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

Encounter In Bihar : पटना में सुबह सुबह एनकाउंटर की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें 3 आरोपियों के मारे जाने की खबर है. साथ ही मनेर SHO को भी गोली लगी है. मौके पर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पहुँचे हैं.

एसटीएफ और पटना पुलिस की कार्रवाई

मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा नदी इलाके में अहले सुबह करीब तीन बजे पटना एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से गोलीबारी हुई. इस दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई. उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है.

मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत, हथियार और खोखे बरामद

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद किए गए हैं. दानापुर-2 के एसडीपीओ ए.के. झा ने भी तीनों अपराधियों के पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में शामिल होने की पुष्टि की है.

संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड से जुड़े थे तीनों अपराधी

पुलिस के अनुसार, मारे गए तीनों अपराधी मनेर के ब्यापुर निवासी पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में शामिल थे. इस घटना में मनेर प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन भी अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल हुए थे. हत्याकांड के बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी.

जेपी यादव, सूरज कुमार और बबलू कुमार की हुई पहचान

मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, जेपी यादव खरौजा रोड, दानापुर का रहनेवाला था. सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा गंगहरा, शाहपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है, जबकि बबलू कुमार सुअरमरवा, मनेर का रहनेवाला था. पुलिस ने बताया कि तीनों मनेर समेत कई थानों में वांछित थे.

दो शूटर थे, जबकि जेपी यादव पर साजिश का आरोप

दानापुर-2 एसडीपीओ ए.के. झा के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या में बबलू कुमार और सूरज कुमार ने शूटर की भूमिका निभाई थी. वहीं, जेपी यादव को इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है. पुलिस अब हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

  • Related Posts

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    देश में करीब 9 करोड़ बच्चे ऑफलाइन प्राइवेट ट्यूशन ले रहे हैं, जो कुल स्कूली बच्चों का 36.41 फीसदी है. सरकारी सर्वे के मुताबिक देश के 27 फीसदी छात्र प्राइवेट…

    Read more

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    US Midterm Elections Results: ट्रंप की यह रणनीति भारत में बीजेपी सरकार के लिए भी एक सबक मानी जा सकती है. केंद्र सरकार संसद में परिसीमन से जुड़ा बिल लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए