Ro no D15139/23

अनुकंपा एवं आंगनबाड़ी नियुक्ति पाने वालों ने कहा थैंक्यू सीएम सर..

*जिला प्रशासन के विशेष अभियान से 50 अनुकंपा नियुक्ति एवं 206 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं की हुई है भर्ती*

रायपुर 5 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर गरियाबंद जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण एवं आंगनबाड़ी के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके फलस्वरूप लगभग 50 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है, साथ ही 206 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती भी हुई है। आज गरियाबंद जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शामिल होकर जिला प्रशासन के इस विशेष अभियान की प्रशंसा की। साथ ही लाभान्वित हितग्राहियों ने एक स्वर में थैंक्यू सीएम सर कहकर मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया। कार्यक्रम स्थल में लगाये गये विभागीय स्टॉल के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय से नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ने मुलाकात की। सभी ने प्रसन्न होकर हुए मुख्यमंत्री को अपनी नियुक्ति के संबंध में जानकारी दी। सभी ने शासन के विशेष पहल से नौकरी मिलने की जानकारी देते हुए खुशी जताई।
अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाण्डुका निवासी 18 वर्षीय दीपशिखा सिन्हा भी शामिल है। उन्होने बताया कि उनकी मां श्रीमती दुर्गा सिन्हा प्राथमिक बालक शाला पाण्डुका में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ थी। 23 मई 2022 को अचानक उनका निधन हो गया। अचानक मां के आकस्मिक निधन से जीवनयापन का बड़ा संकट आ पड़ा। परंतु राज्य सरकार की पहल से मुझे 10 सितंबर 2024 चतुर्थ श्रेणी में भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। मेरी पोस्टिंग शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अतरमरा में दी गई है। उन्होंने बताया कि सरल प्रशासनिक प्रक्रिया से अनुकंपा नियुक्ति मिल जाने से कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। अब शासकीय नौकरी मिल जाने से परिवार के भरण पोषण एवं भविष्य की भी चिंता दूर हो गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट

    खतरे के निशान से 4.26 मीटर ऊपर पहुंच सकता है इंद्रावती का जलस्तर   *कलेक्टर-एसपी ने लगातार दूसरे दिन किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन भ्रमण, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं…

    Read more

    आयोग की बैठक आज 26.09.2026 को दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए

    i. वर्तमान में जारी एसआईआर (SIR) के दौरान अनमैप्ड होने तथा तार्किक विसंगतियों के चलते जिस किसी व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है, बीएलओ (BLO) ऐसे व्यक्तियों के घर…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा