Ro no D15139/23

लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में बिखेरें उत्सव के रंग

रायपुर, 14 नवंबर 2026/लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने राज्यपाल को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

 

समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। आदर्श ग्राम तुलसी के कान्हा ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्या राउत नाचा और महिलाओं द्वारा सुवा नृत्य और पंडवानी गायन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, छत्तीसगढ़ गर्ल्स बैंड चिन्हारी की संगीत प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह और उमंग का वातावरण बनाया। कुमारी भूमिसुता मिश्रा द्वारा शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने भी उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।

 

गायक श्री पृथ्वी तांड़ी एवं श्री गौतम विस्वास, द्वारा असम के प्रसिद्ध गायक डॉ. भूपेन हजारिका के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने समारोह को विशेष भावनात्मक रंग दिया। उनके गीतों के गायन से अतिथि भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा तथा पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने भी गायन की प्रस्तुति दी।

 

समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री रिकेश सेन, श्री संपत अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप