Ro no D15139/23

शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में बेहतर कार्य के साथ बलरामपुर-रामानुजगंज जिला विकास की ओर अग्रसर: मंत्री नेताम

*मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16.39 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

रायपुर, 06 जनवरी 2025/ आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज अपने बलरामपुर-रामानुजगंज प्रवास के दूसरे दिन रामानुजगंज में 16 करोड़ 39 लाख से भी अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 123.10 लाख के 20 कार्यों का शिलान्यास एवं 331 लाख की राशि का लोकार्पण शामिल है।

मंत्री ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें खिलाड़ियों की सुविधा हेतु 99.65 लाख की लागत से स्टेडियम निर्माण एवं अधोसंरचना मद अंतर्गत 2 करोड़ 31 लाख रुपए के विभिन्न कार्य शामिल है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत 901.60 लाख रुपए की लागत से 28 हाट बाजार निर्माण, (महावीरगंज) में 283.60 लाख रुपए की लागत से 5400 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण, कुल 1185.20 लाख की राशि के कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में बेहतर कार्य के साथ बलरामपुर-रामानुजगंज जिला विकास की ओर अग्रसर है। जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मंत्री श्री नेताम ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की सजगता से अपराधिक मामलों में कमी आई है। जिस क्षेत्र में पुलिस और जनता का तालमेल है वहां पर अपराधों में कमी देखने को मिलती है, इसके लिए तालमेल जरूरी है। इसे गंभीरता से लेकर पुलिस का सहयोग अवश्य करें।

इस अवसर पर नेताम ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों के दो हितग्राहियों को मुआवजा राशि प्रदान की। वहीं दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास शहरी की चाबी सौंपी गई तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। श्री नेताम के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाये गए स्टाल का निरीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा नेताम, गणमान्य नागरिक ओम प्रकाश जायसवाल, श्री रमन अग्रवाल,अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta