Ro no D15139/23

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक का किया पदभार ग्रहण

60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों को निराश्रित पेंशन का लाभ दिलाने तैयार की जाएं सूची
ट्रैफिक समस्या दूर करने और सड़कों की साफ-सफाई पर दिया जोर
निगम के कार्याें की समीक्षा कर प्रकरणों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर 06 जनवरी 2025। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान डाॅ. सिंह को नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। डाॅ. सिंह ने नगर निगम के विभिन्न कार्याें की समीक्षा की। डाॅ. सिंह ने निराश्रित पेंशन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजधानी की ट्रैफिक समस्याओं को दूर करने के लिए जोनों के अलावा मुख्यालय के अधिकारियों को भी निराकरण करने के निर्देश दिए। जहां पर भी ट्रैफिक की समस्या दिखाई दें, उन स्थानों को बेहतर करने का प्रयास किया जाएं, जिससे ट्रैफिक सुगम हो। डाॅ. सिंह ने कहा कि शहर की साफ-सफाई बेहतर की जाएं। गार्डनों को भी स्वच्छ रखा जाएं। गार्डनों में लगे ओपन-जिम का रख-रखाव भी बेहतर किया जाएं। सड़कों के मरम्मत का कार्य भी समय-समय पर की जाएं। पब्लिक टाॅयलेट की साफ-सफाई भी समय-समय पर की जाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं आमजनों को नहीं होनी चाहिए। उनके प्रकरणों को त्वरित निराकृत किया जाएं।

डाॅ. सिंह ने कहा कि गरीबी रेखा में शामिल बुजुर्गाें की सूची जोन स्तर पर तैयार की जाएं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बुजुर्गाें को समय-सीमा के भीतर फाॅर्म भराया जाएं और उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, अपर आयुक्त श्री यू.एस. अग्रवाल, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री विनोद पांडे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज