Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कोतबा नगरीय क्षेत्र के कार्यों का किया निरीक्षण असूरवन तालाब, सती घाट, पुष्पवाटिका, मुक्तिधाम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

खड़गमा डैम को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित

       जशपुरनगर  06 जनवरी 2025/ नगर पंचायत कोतबा में नगरीय क्षेत्र के विकास हेतु सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम कोतबा के सबसे पुराने असूरवन तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों से चर्चा की। यहां पर तालाब में गहरीकरण, पिचिंग, पाथवे आदि के निर्माण हेतु प्रस्ताव कराने के निर्देश दिए। कोतबा बस स्टैण्ड पहुंच उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया, जिसका उन्होंने जीर्णोद्धार करवाने के साथ बस स्टैंड के पास नाली सुधार के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोतबा की पुष्प वाटिका में पहुंच कर, वहां सफाई, जीर्णोद्धार एवं लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सती घाट शिव धाम का सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पचरी निर्माण, रेलिंग निर्माण करवाने हेतु प्रस्ताव निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय हेतु कोतबा में सर्व समाज हेतु मंगल भवन निर्माण करने को कहा। जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उन्होंने बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण एवं उच्चतर माध्यमिक शाला का जीर्णोद्धार करने हेतु प्रस्ताव बनाने एवं स्कूल में शिक्षकों की कमी को दूर करने हेतु निर्देश दिए।
उन्होंने कोतबा के मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मुक्तिधाम में बने प्रतीक्षा स्थल, शेड, सामुदायिक शौचालय हेतु आर्किटेक्ट के द्वारा प्लान तैयार कर जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुक्तिधाम की घेराबंदी कराते हुए पेयजल, बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुक्तिधाम के पास बहने वाले नाले का पुनरुद्धार एवं उसमें पचरी निर्माण को कहा। उन्होंने कोतबा के नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए नगर में स्ट्रीट लाइट के साथ सड़क निर्माण हेतु सर्वे कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोतबा के निकट बने खमगड़ा डैम में पहुंच कर इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जायजा लिया। जहां उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवाओं का पर्यटन समूह बना कर इसके रख रखाव एवं अन्य गतिविधियों के संचालन कराकर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने डैम के किनारे पाथवे, सीढियां, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बोटिंग आदि की व्यवस्था निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे परिसर में श्रमदान द्वारा सफाई कराने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

    प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जशपुरनगर 10 नवंबर 2026/ प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से की भेंट-मुलाकात

    नागरिकों ने विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए जशपुरनगर 10 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?