Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन बिहालब गांव में 75 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा हर घर तक पहुंच रहा जल

शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से जल जनित रोगी से मिली है मुक्ति
बिहालब निवासी महेश्वर साहू और संतु राम ने हर घर जल पहुंचने से खुशी जाहिर करते हुए   मुख्यमंत्री श्री साय का किया धन्यवाद

जशपुरनगर 07 जनवरी 2025/ कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत पतरापाली के आश्रित गांव बिहाबल में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम में 2 उच्च स्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगा हुआ है जिसकी क्षमता 20000 लीटर हैे और कुल 75 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा सभी के घरों को पानी दिया जा रहा है। बिहाबल ग्राम अब हर घर जल श्रेणी में शामिल हो गया है। घर पर शुद्ध जल मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बिहालब निवासी महेश्वर साहू और संतु राम ने योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
हितग्राही महेश्वर साहू जिनका घर मुख्य बस्ती में है घर-घर नल से पानी पहुंचने से काफी खुश हैं वे बताते हैं कि जल जीवन मिशन के आने से पूर्व यहां के ग्रामीण पानी की आवश्यकता के लिए हैंडपंप कुओं एवं नदी पर आश्रित रहते थे विशेषकर महिलायें जो परिवार के पानी के लिए हैंडपंप एवं कुओं से पानी लाती थी अब वो समस्या योजना के आने से खत्म हो गया है। इसी प्रकार हितग्राही सातु राम ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल की अभाव में तबियत खराब होने की समस्या होती थी। अब स्वच्छ और शुद्ध पानी घर पर ही मिल रहा है इससे पानी व्यवस्था की समस्या खत्म हो गई है और समय की भी बचत हो रही है जिससे हम किसान अन्य कार्य में अपना अधिक समय दे पा रहे हैं अब जांच किया हुआ शुद्ध पानी मिल रहा है जिससे पीने से तबीयत खराब होने में काफी कमी आई है।

  • Related Posts

    जिले के सभी विकासखण्डों में लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला 18 नवंबर से होगी शुरुआत

    जशपुरनगर 16 नवंबर 2026/ संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार जशपुर जिले में विकासखण्डवार निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से…

    Read more

    जशपुर में 17 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का होगा आयोजन

    जशपुरनगर 16 नवंबर 2026/ जशपुर में युवाओं के मध्य पारस्परिक एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देश पर जिला…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है