Ro no D15139/23

जशपुर में 17 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का होगा आयोजन

जशपुरनगर 16 नवंबर 2026/ जशपुर में युवाओं के मध्य पारस्परिक एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे सामुदायिक भवन पुरानी टोली जिला जशपुर में होगा। कार्यक्रम के सफल निष्पादन हेतु कार्यालय कलेक्टर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला जशपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए श्री प्रदीप चौरसिया सहा. जिला क्रीड़ा अधिकारी जशपुर को नोडल एवं श्री दुमनु गोसाई सहा. वि. ख. शि. अधि. जशपुर को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें मंच संचालन प्रभारी के रूप में श्री जयेश कुमार टोपनो, अभिलेख प्रभारी के रूप में श्री कमल राम भगत, भोजन प्रभारी के रूप में श्री राजेन्द्र देवांगन, सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रभारी के रूप में श्री राजेन्द्र प्रेमी, चित्रकला प्रभारी के रूप में श्री प्रदीप भगत तथा नुक्कड़ नाटक प्रभारी के रूप में श्री मुकेश पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी सदस्य के रूप में सहयोग के लिए लगाया गया है।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आयोजन दिनांक 17 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे निर्धारित कार्यक्रम स्थल में अपनी उपस्थिति देते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार*   *कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात*   रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और…

    Read more

    सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ*   *डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और त्वरित सेवाएं*   *एसबीआई…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है