Ro no D15139/23

धान खरीदी केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को राहत

*बैंकों की लंबी कतारों से छुटकारा*

रायपुर, 7 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों को आधुनिक और सुलभ बनाया जा रहा है। इन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सेंदरी सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र पर पहुंचे किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सेंदरी गांव के किसान श्री परसराम केवट ने खुशी जाहिर करते हुए बताया, धान बेचने के बाद खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम से भुगतान मिल जाना हमारे लिए बहुत बड़ा बदलाव है। अब बैंक की लंबी कतारों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता। समय पर पैसे मिलने से ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है।

ग्राम गतौरी के किसान श्री तेजस्वी सिंह ठाकुर ने भी इस सुविधा की तारीफ करते हुए कहा कि माइक्रो एटीएम से तुरंत भुगतान होने से किसानों को काफी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि अब धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती और बैंक जाने की आवश्यकता भी कम हो गई है।

बिल्हा ब्लॉक के सेंदरी धान खरीदी केंद्र पर किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। केंद्र पर शीघ्र टोकन कटने की प्रक्रिया, साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था और कर्मचारियों का सहयोगात्मक रवैया किसानों के लिए खरीद प्रक्रिया को आसान बना रहा है।

धान खरीदी केंद्र पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने समय पर भुगतान और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करके उनकी समस्याओं को हल कर दिया है। किसानों ने कहा कि ये पहल न केवल समय की बचत कर रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बना रही है।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और अवैध धान संग्रहण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता से जिले में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

धान खरीदी केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा ने किसानों की दिनचर्या को सरल बना दिया है। यह कदम किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है और राज्य सरकार की किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और आर्थिक क्रांति की ओर एक बड़ा कदम है। इससे किसानों का न केवल सरकार पर भरोसा बढ़ा है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta