Ro no D15139/23

गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़को का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें : मंत्री गौर

भोपाल । पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण की जाए। निर्माणधीन सड़कों पर विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य तत्परता से करें। श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में ऑडिटोरियम निर्माण करने और एक स्वीमिंग पूल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मंत्री श्रीमती गौर ने बुधवार को मंत्रालय में गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विकास कार्य की समीक्षा की। बैठक में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री संजय मास्के सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भोपाल शहर में बावड़िया कला वार्ड 52 में पल्लवी नगर से ऋषि नगर तक जाने वाले मार्ग, जुबली गेट (BHEL) से अयोध्या बायपास तक का मार्ग, रायसेन रोड से सोनागिरी (बीमा हॉस्पिटल के पास) कल्पना नगर एवं जेके रोड से सोनागिरी तक का निर्माण कार्य और खेजड़ा बरामद पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जिन जगहों पर पुल और पुलियों का निर्माण कराया जाना आवश्यक है उसके प्रस्ताव भी तैयार किये जायें। अतिक्रमण की स्थिति में विधिनुसार कार्रवाई की जाये।
श्रीमती गौर ने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में कैरियर कॉलेज के डीआरएम तक आरसीसी मार्ग, डीआरएम मुख्य आधार शिला कॉलोनी के मार्ग पिरामिड टाउन, प्रताप नगर से होली वाड़ा बरखेड़ा पठानी से वीडीए कॉलोनी तक के बाईपास रोड, एसओएस महात्मा गांधी चौराहे से न्यू फोर्ट शिव मंदिर तक का मार्ग, अवधपुरी से बालग्राम तक सी.सी. रोड मार्ग का प्रस्ताव तथा पौरिया मौहल्ला से रायसेन रोड़ एवं संपदा कॉलोनी तक सी.सी. मार्ग निर्माण कार्य का प्रस्ताव अनुपूरक बजट के लिये तैयार कराये जाये।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

    भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए 44 साल के इंतज़ार को खत्म करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम…

    Read more

    गांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल श्री पटेल सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हुए शामिल गांधी भवन न्यास की प्रतियोगिता विजेताओं को किया पुरस्कृत   भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026, 15:15 IST     राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी