Ro no D15139/23

कैंसर के इलाज में कर्ज बोझ तले दबा था राम प्यारे का जीवन, दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार

भिन्सारी देवी को कैंसर के उपचार के लिए अब नहीं करना पड़ता मीलों का सफर
जिला अस्पताल में कैंसर के मरीजों को मिल रहा निःशुल्क उपचार

        जशपुरनगर 09 जनवरी 2025/ कैंसर का उपचार कराने में मेरी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गयी घर बेचने तक की नौबत आ गयी, ऐसे में जिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड मेरे लिए संकटमोचक बना जहां मुझे निःशुल्क उपचार के साथ दवाइयां भी मिल रहीं हैं। ये कहना है राजापारा निवासी 60 वर्षीय रामप्यारे राम का। राम प्यारे शासकीय मॉडल स्कूल में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं। कई सालों से उनके पेट में दर्द एवं जलन की शिकायत थी। प्रारम्भ में जब राम प्यारे ने अम्बिकापुर में निजी अस्पताल में जांच कराई तो पेट में अल्सर होने की बात कह कर चिकित्सकों ने ईलाज प्रारम्भ किया। दो साल तक उपचार होने के बाद आराम न मिलने पर उन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल में अपने ईलाज कराया। जांच में पता चला कि उन्हें अमाशय का कैंसर है। वहां से दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका एक साल तक उपचार चला। इस ईलाज में उनकी घर की सारी जमा पूँजी खत्म हो गयी। स्थिति ऐसी बनी कि उन्हें अपना घर बेचने तक की नौबत आ गयी थी। वे कर्ज के बोझ तले दबते चले गए। बच्चों ने जहां से बन पड़ा कर्ज लेकर ईलाज कराने की कोशिश की।
ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल में निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने यहां पर अपना उपचार कराना प्रारम्भ किया। अब उन्हें ईलाज के लिए बार बार रायपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। राम प्यारे बताते हैं कि उनके ईलाज में प्रति माह 90 हज़ार से 1 लाख तक हो जाते थे। ऊपर से आने जाने और अन्य खर्चें अलग से करना पड़ता था। यहां पर उपचार निःशुल्क हो जाता है और कहीं जाने के खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं शासन का धन्यवाद दिया।
जशपुर के जिला अस्पताल में ना सिर्फ जिले अपितु अन्य जिलों एवं राज्यों के हितग्राही भी लाभान्वित हो रहे हैं। बलरामपुर जिले के कुसमी मोतीनगर में रहने वाली भिन्सारी देवी ने बताया कि उन्हें जब खून चढ़ाया गया तब जांच में रक्त कैंसर की जानकारी मिली। चिकित्सकों ने उच्च उपचार हेतु बड़े शहर में जाने की सलाह दी। उन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल एवं झारखंड के टाटा मेमोरियल में इलाज कराना प्रारम्भ किया जहां 70 हज़ार से अधिक का खर्च हर बार उपचार हेतु आता था। 7 बार उन्होंने वहां ईलाज कराया, जिससे घर के आर्थिक हालात खराब हो गए थे। जब उन्हें जशपुर जिला चिकित्सालय में ईलाज की जानकारी मिली तो उन्होंने यहां उपचार प्रारम्भ कराया आज उनका निःशुल्क उपचार जिला अस्पताल में बिना किसी चिंता के हो रहा है।
लुड़ेग की संगीता चौहान के जीवन में कठिनाइयां जब आई तो चारों ओर से आईं। एक वर्ष पूर्व उनके पति का स्वर्गवास हो गया। पति की अनुपस्थिति में छोटी सी खेती के माध्यम से घर का पालन पोषण प्रारम्भ किया पर कुछ माह उपरांत ही उनके सीने में दर्द रहने लगा, जब उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई तो स्तन कैंसर होने की जानकारी मिली। तो संगीता के पैरों तले जमीन खिसक गई। 4 बच्चों और सास की जिम्मेदारी के संबंध में सोच कर उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था वह क्या करे। ऐसे में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में कैंसर के निःशुल्क उपचार की बात बताई। संगीता ने जिला अस्पताल में आकर उपचार कराना प्रारम्भ किया। तीन डोज के बाद अस्पताल ले जाने के लिए कोई ना होने के कारण अस्पताल नहीं जा पाई जिसके बाद सीने में घाव के बढ़ने पर उनका चलना फिरना बंद हो गया। जिस पर संगीत ने फिर से जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु कैंसर कीमोथेरेपी नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत आपट से संपर्क किया। जहां डॉक्टर ने उसे तुरंत इलाज हेतु जिला अस्पताल बुलाया। उनका जिला अस्पताल में रहकर ही इलाज फिर से प्रारम्भ किया गया। इस संबंध में डॉ. लक्ष्मीकांत आपट ने बताया कि एक बार उपचार प्रारम्भ करने के बाद सभी डोज समय पर लेना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक प्रभावी उपचार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कैंसर जैसे लक्षण शरीर में दिखाई देते हैं तो उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए एवं अगर परीक्षण में लगे तो तुरंत जिला अस्पताल के दीर्घायु में निःशुल्क उपचार का लाभ लेना चाहिए।

  • Related Posts

    आवासीय खेल अकादमी रायपुर हेतु चयन ट्रायल 28 अप्रैल से

      जशपुरनगर 24 अप्रैल 2026/ संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन जी.ई.रोड रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी हॉकी…

    Read more

    नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई संपन्न

       जशपुरनगर 24 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी