Ro no D15139/23

राजस्व परामर्श केंद्र से लोगों को राजस्व से संबंधित मिल रही है जानकारी

प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को ले सकेंगे लोग राजस्व संबंधित परामर्श
अब तक 148 से अधिक लोगों को मिला लाभ

 जशपुरनगर 09 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह के अवसर पर जशपुर जिले में राजस्व से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु राजस्व परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया था।
इसी तारतम्य में जिले में राजस्व सम्बंधित कार्याे को आसान बनाने के लिए समस्त तहसीलों में राजस्व परामर्श केंद्र की स्थापना की गयी है। इन केंद्रों के माध्यम से महीने के पहले सोमवार को आम जनता अपने राजस्व सम्बन्धित कार्यों जैसे नामान्तरण, बंटवारा, सीमांकन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि के लिए आसानी से जानकारी प्राप्त कर रहे है। कई बार आम जनता को अपने राजस्व सम्बंधित कार्य कराने के पूर्व प्रक्रियाओं कि जानकारी नहीं होने के कारण फौती नामान्तरण, बंटवारा आदि के लिए समस्याएं होती थी। अब सम्बंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के द्वारा इन परामर्श केन्द्र के माध्यम से सीधे जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 148 लोगों के द्वारा तहसीलों में स्थापित राजस्व परामर्श केन्द्रों से लाभ लिया जा चुका है। उपस्थित हितग्राहियों द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के सुविधा की उन्हें नितांत आवश्यकता थी, अब वे आसानी से अपनी समस्याओं के निराकरण के प्रक्रियाओं की जानकारी इन केंद्रों के माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे। इन परामर्श केन्द्रों के अतिरिक्त आम जनता के लिए राजस्व मितान टोल फ्री नंबर 07763-299077 में कॉल करके भी अपनी राजस्व सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    आगामी नेशनल लोक अदालत  सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

    12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर  के निर्देशानुसार  दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला…

    Read more

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिलेट्स की उन्नत खेती सीखेंगे जशपुर के किसान

    कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री गेंद बिहारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषक दल को गुमला किया रवाना जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत चयनित जिला…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर