Ro no D15139/23

चक्रवाती सिस्टम ‘अरनब‘ को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया अलर्ट 28 व 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

 जशपुरनगर 27 अक्टूबर 2026/ मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘अरनब‘ के प्रभाव से आगामी 03 दिवस मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार चक्रवात के प्रभाव से 28 अक्टूबर 2026 को जशपुर जिले के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 29 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है जिससे सुबह और रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समस्त प्राचार्य एवं प्रधान पाठक शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल जिला जशपुर को निर्देशित किया गया है कि इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखेंगे तथा उनका सुरक्षा मानकों का पालन करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी विद्यार्थी इस दौरान पेड़ के नीचे न रहे, जर्जर भवन में न रहे, ट्रांसफार्मर से दूरी बनाए रखें, बारिश में कोई न भीगे इसका भी ध्यान रखेंगे। साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर अपने बीआरसी,  विकासखंड स्तरीय अधिकारियों और जिला अधिकारियों को तत्काल सूचित करेंगे।

  • Related Posts

    तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर

    बीजापुर में 13 हितग्राहियों को स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण के साथ मिली आर्थिक सहायता*   रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ वनांचल क्षेत्रों में तसर रेशम (कोसा) पालन ग्रामीण परिवारों की आजीविका…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल से सरल हुई विवाह पंजीयन की प्रक्रिया, त्वरित मिला प्रमाण पत्र

    *पत्नी के आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र में नाम परिवर्तन कराने में सतीश मरकाम को मिली सहूलियत*   रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन का आधिकारिक सेवा सेतु पोर्टल…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला