Ro no D15139/23

स्वनिधि से समृद्वि शिविररू 06 से 11 जनवरी तक राज्य के समस्त निकायों में शिविर का होगा आयोजन

स्वनिधि से समृद्धि अंतर्गत जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव हुआ चयनित
स्वनिधि से समृद्धि शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों को शासन की 08 योजना से किया जाएगा लाभान्वित

जशपुरनगर 09 जनवरी 2025/ भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 06 से 11 जनवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ के समस्त निकायों में शिविर का आयोजन किया जाना है।
इसी तारतम्य में स्वनिधि से समृद्धि अंतर्गत जशपुर जिले के जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव को भारत सरकार द्वारा चयनित किया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों का सामाजिक आर्थिक प्रोफाईलिंग कार्य किया जाना है, उक्त प्रोफालिंग के उपरांत स्वनिधि से समृद्धि शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों को शासन की 08 योजन प्र.म. सुरक्षा बीमा योजना, प्र.म. जीवन ज्योति बीमा योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्र.म. श्रम योगी मानधन योजना, प्र.म. जनधन योजना, वन नेशन वन रासन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्र.म. मातृ वंदना योजना एव बी.ओ.सी डब्ल्यू. में पंजीयन से लाभान्वित करवाना है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत जिले में अब तक नगर पालिका परिषद् जशपुर में 624 हितग्राही, नगर पंचायत कुनकुरी 503 हितग्राही तथा नगर पंचायत पंत्थलगांव में 221 हितग्राही को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 06 से 11 जनवरी 2025 तक नगरीय निकायों जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में शिविर के माध्यम से शासन की उक्त आठ योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सामाजिक आर्थिक प्रोफाईलिंग कार्य किया जा रहा है । इस शिविर में उनके परिवार सदस्यों का भी प्रोफाईलिंग कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल आयोजन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सपन्न

    जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर…

    Read more

    किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन

    27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के किसानों को आर्थिक रूप…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर