Ro no D15139/23

समय से पहचान और उचित इलाज से टीबी का पूर्ण उपचार संभव : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कटनी में निक्षय शिविर में हुए शामिल
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, निक्षय मित्रों और संस्थाओं को किया सम्मानित
भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिसंबर-2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में मध्यप्रदेश में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। राज्य के 23 जिलों में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। इन जिलों में अब तक 20 लाख मरीजों की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य है। समय से पहचान और उचित इलाज से इसका पूर्ण उपचार संभव है। उन्होंने आहवान किया कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी आगे आएं, आमजन को जागरूक करें, टीबी उन्मूलन में सक्रिय योगदान दें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ज़िला चिकित्सालय कटनी में निक्षय शिविर में शामिल हुये।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य कर्मियों से आहवान किया कि पूर्ण समर्पण से अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग प्रदान करने की अपील की है जिससे समाज का सशक्त और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने निक्षय मित्रों की अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिये सराहना की और अधिक से अधिक समाजसेवियों नागरिकों से टीबी मुक्त भारत अभियान में सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी के इलाज के लिए निःशुल्क दवा की व्यवस्था है, परंतु दवा की पूरी खुराक और पौष्टिक आहार का सेवन सुनिश्चित करने के लिए समाज की सहभागिता ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि देश को प्रदेश को टीबी से मुक्त बनाने के लिए हम सभी को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी होगी।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना में स्वस्थ भारत को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर विस्तार कर रही है। उन्नत चिकित्सा सेवाओं को प्रदेश के हर कोने में पहुंचाने के लिये अधोसंरचना विकास के साथ पर्याप्त चिकित्सकीय और सहायक चिकित्सकीय मैनपॉवर की व्यवस्था की जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शिविर में टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, नि-क्षय मित्रों और टीबी रोग से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जीने वाले टीबी चैंपियनों को सम्मानित किया। विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, निक्षय मित्र, समाजसेवी शामिल हुए।

  • Related Posts

    12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम लोकभवन में मना

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ सजीव प्रसारण राज्यपाल श्री पटेल ने वीडियो संदेश में कहा : योग से होता है जीवन सकारात्मक   भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)  …

    Read more

    अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु

    शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है योग संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय हो रहा है योग स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और योग बने जीवन का धन : राज्यपाल श्री…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा