Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की

मिशन जल रक्षा अन्तर्गत चयनित 27 गांवों में जल संरक्षण की दिशा में किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पात्र हितग्राहियों के पंजीयन करने की कार्रवाई करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के अधिकारी उपस्थित रहे। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पात्र हितग्राहियों के पंजीयन करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि एवं लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत स्वीकृत आवासों में मनरेगा के माध्यम से मस्टररोल जारी करने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों को प्रगतिरत आवासों मस्टर रोल जारी करने निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण में लगने वाली सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इसके लिए हितग्राहियों को चयनित फर्मो की सूची उपलब्ध करने निर्देशित किया गया।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें। सभी अधिकारी अपने कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। बैठक में मिशन जल रक्षा अन्तर्गत चयनित 27 गांवों में जल संरक्षण की दिशा में किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गयी। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी अधिकारियों को अभियान अन्तर्गत संगोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने कहा। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत मृत्यु दावा प्रकरणों के भुगतान का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। सक्रिय महिला सदस्यों को बीमा के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों में आ रही तकनीकी समस्या का तत्काल निराकरण करने निर्देशित किया गया। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को ग्रामों में आयोजित स्वच्छता त्यौहार के आयोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में आवश्यक सभी आवश्यक कार्य करने कहा। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं