Ro no D15139/23

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक…

झण्डाकाण्ड के बाद से राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे कबीरधाम में जब जब चुनाव आता है तब तब जातिवाद का भंवर उछाल मारता है कभी कभी जातिवाद के इस भंवर जाल में लोकतंत्र भी डूबने लगता है । आचार संहिता लगते ही राजनीति से आचरण संहिता गायब होने लगती है ।

कबीरधाम जिले की राजनीति में जातिवाद का प्रवेश साफ साफ दिखता है । पद व टिकट तक योग्यता को दरकिनार कर जातिगत समीकरणों को आधार बना कर मांगी जाती है, भले ही जातीय समीकरण वोट में तब्दील ना हो पाए पर राजनीति में जातिवाद का झंडा जरूर बुलंद किया जाता है ।
झण्डाकाण्ड के बाद जिले में जातीवाद के झंडाबरदार नेताओ के सपनो में कुठाराघात हुआ और विधायक व सांसद पिछड़े व अल्पसंख्यक नेता को पटखनी दे सामान्य वर्ग से जीत कर आये है और मुस्लिम व पिछड़े वर्ग के नेताओ को हार का सामना करना पड़ा है । राजनीति में जातिवाद के हावी होने के चलते अब धर्म का राजनीति में प्रवेश ना हो इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे में अगर राजनीति में धर्म व जातिवाद का चक्कर जब गोल गोल जलेबी की तरह घूमने लगे तो कभी कभी नया ही ट्विस्ट भी देखने को मिलता है। कुछ ऐसी ही बानगी इन दिनों कबीरधाम की राजनीति में दिखाई देने लगी है ।
शहर सरकार और गांव की सरकार चुनने के दौर में जिले की भाजपाई राजनीति जातीय संतुलन बना तेली कूर्मि पटेल को साधने प्रयासरत है । राजनैतिक गलियारों के सूत्र बताते है है विधायक और सांसद सामान्य वर्ग से ब्राह्मणों के चुने जाने के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष सामान्य होने के बावजूद पिछड़े वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाकर पिछडो को साधने की कवायद की जा रही है । चर्चाओं और सूत्र की बातों में दम है तो जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रवंशी समाज से बनाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद साहू समाज के पाले में जा सकता है ऐसे में नगरपालिका अध्यक्ष पद पर पिछड़े वर्ग से कौशिक , चंद्रवंशी या जायसवाल की दावेदारी से रोचक हो गया है । चर्चा है कि गौ सेवा आयोग में विशेषर पटेल की ताजपोशी से पटेल समाज को संतुष्ट कर जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर राजेंद्र चंद्रवंशी या श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी की ताजपोशी के जरिये कुर्मी समाज को साधने की कोशिश है ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर साहू समाज से डॉ सियाराम साहू , सीताराम साहू , शिवकुमार साहू किसी की ताजपोशी कर साहू समाज की नाराजगी को दूर करने के प्रयास होंगे । ऐसे में साहू , कुर्मी और पटेल समाज के बाद नगरपालिका में पिछड़े वर्ग से पवन जायसवाल और चंद्रप्रकाश चंदवंशी के साथ साथ मनहरण कौशिक में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है ।
बहरहाल राजनीति कब कौन रंक बन जाय कौन राजा बन जाय नही कहा जा सकता । सत्ता के साथ चलने वाले नेता चुनावी मौसम देख कर जरूर फुदकने व टरर्राने लगे है ।

चलते चलते तीन सवाल :-
(1) गांजा की जड़ तक पहुंचने वाली टीम को लेकर 4 पेटी का हल्ला और ओडीसा जाने वाले खाखी वर्दीधारियों की नेपाल यात्रा का क्या है राज ?
(2) अधिक कमाई का लालच दे ठगी करने वाले से बिलासपुर जा 10 पेटी की हुई है वसूली या ये भी है कोरी अफवाह ?
(3) पत्रकार के वसूली सम्बंधित एसपी से सवाल पूछने के बाद आखिर क्यों हटाये गए क्राइम ब्रान्च प्रभारी ? क्या सवाल थे सच जिसकी वजह से गिरी है कंसारी पर गाज ?
और अंत में:-
आज की राजनीति पर ये लाइने सटीक बैठती है :-
मेरे शहर में सिरफिरों की कमी नहीं,
राजनीति के बाजार में दलालों की कमी नहीं ।
बना रखा है मजाक राजनीति की परिभाषा का,
चुनाव देखते ही लार टपकाने वालों की कमी नहीं।।

#जय_हो 13 जनवरी 25 कवर्धा (छत्तीसगढ़)

  • Related Posts

    गुरुकुल में पालक अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

    कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पालक / अभिभावक का ओरियंटेशन (अभिविन्यास )कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण, शाला के प्राचार्य,…

    Read more

    विकसित भारत जी राम जी और प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 की स्थायी सूची के लिए 24 जून को होगा ग्राम सभा

    *जिला के सभी 471 ग्राम पंचायतों और आश्रित ग्रामो में होगी ग्राम सभा*     कवर्धा-दिनांक 22/06/2026, कबीरधाम जिले के 471 ग्राम पंचायतों और उनके आश्रित ग्रामो में 24 जून…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स